फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के पांच ऐसे खिलाड़ी, जो अपने वन-डे करियर में कभी जीरो पर आउट नहीं हुए

Sun, 05 Apr 2020 02:28 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 05 Apr 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
5 Cricketers who never got out on zero in his ODI career
नॉट आउट - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर रोज नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। खिलाड़ी हर दिन नए मुकाम हासिल करते हैं। आजकल के फटाफट क्रिकेट के दौर में रिकॉर्ड्स की तो बारिश हर मैच में हो जाती है, लेकिन कुछ रिकॉर्ड बेहद ही खास होते हैं। जैसे सचिन के शतकों का शतक, कुंबले का एक पारी में दस विकेट लेना। ऐसे तमाम रिकॉर्ड्स से क्रिकेट का पन्ना भरा हुआ है, लेकिन एक रिकॉर्ड है जो हर क्रिकेटर के करियर में बेहद ही अहम होता है और वो है कभी भी जीरो पर आउट नहीं होना। आइए आपको बताते हैं उन पांच क्रिकेटर्स के बारे में जो अपने अंतरराष्ट्रीय वन-डे करियर में कभी डक नहीं हुए हैं।

5 Cricketers who never got out on zero in his ODI career
जैक्स रुडोल्फ - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जैक्स रुडोल्फ ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 45 वन-डे मैच खेले हैं, जिसकी 39 पारियों में उन्होंने 1174 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सात अर्धशतक भी जड़े हैं और उनका उच्चतम स्कोर 81 रन रहा। रुडोल्फ अपने एकदिवसीय करियर में कभी शून्य पर आउट नहीं हुए।

5 Cricketers who never got out on zero in his ODI career
Peter Carston - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में एक और दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी है। पीटर कर्स्टन ने 1991 से 1994 के बीच दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए 40 मैच की 40 पारियों में 1293 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ अर्धशतक जड़े और उनका उच्चतम स्कोर 97 रन रहा। कर्स्टन भी अपने वन-डे करियर में कभी जीरो पर आउट नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Cricketers who never got out on zero in his ODI career
यशपाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य यशपाल शर्मा का नाम भी इस सूची में शामिल है। उन्होंने 1978 से 1985 तक भारतीय टीम के लिए खेला। इस दौरान यशपाल शर्मा ने 42 मैच की 40 पारियों में 883 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 89 रन रहा। यशपाल ने अपने करियर में कुल चार अर्धशतक लगाए और कभी जीरो पर आउट नहीं हुए।

विज्ञापन
5 Cricketers who never got out on zero in his ODI career
मैथ्यू क्रॉस - फोटो : सोशल मीडिया

स्कॉटलैंड के खिलाड़ी मैथ्यू क्रॉस ने 2014 से 2019 के बीच कुल 52 वन-डे मुकाबले खेले। उन्होंने कुल 48 पारियों में 1136 रन बनाए। इस दौरान दो शतक और पांच अर्धशतक लगाए, लेकिन कभी शून्य पर आउट नहीं हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed