फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के पांच सबसे बड़े द्वीप, सबकी अलग-अलग खासियतें कर देती हैं लोगों को हैरान

Sun, 05 Apr 2020 02:04 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 05 Apr 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Top 5 largest island in the world and their mystery
बोर्नियो द्वीप - फोटो : Social media

द्वीप, जिन्हें अंग्रेजी में आइलैंड कहते हैं, स्थलखंड के ऐसे भाग होते हैं, जिनके चारों ओर जल (पानी) का विस्तार पाया जाता है। आकार में द्वीप छोटे भी हो सकते हैं और बड़े भी। इनका आकार कुछ वर्ग मीटर से लेकर हजारों वर्ग किलोमीटर तक हो सकता है। आज हम आपको दुनिया के 10 सबसे बड़े द्वीपों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खासियतें लोगों को हैरान कर देती हैं। 

Top 5 largest island in the world and their mystery
ग्रीनलैंड - फोटो : Social media

ग्रीनलैंड द्वीप

यह दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है, जो आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच स्थित है। यह डेनमार्क राजशाही के अधीन एक स्वायत्त देश है। विदेशी मामलों, सुरक्षा और आर्थिक नीति को छोड़कर ग्रीनलैंड का अपना कानून है। यहां के प्रधानमंत्री किम किल्सन हैं, जो इस पद पर साल 2014 से ही बने हुए हैं। भौगोलिक दृष्टिकोण से अगर देखा जाए तो ग्रीनलैंड उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप का एक हिस्सा है, लेकिन 18वीं सदी के बाद से यह यूरोप (खास तौर पर डेनमार्क) से राजनीतिक रूप से जुड़ा हुआ है। 

Top 5 largest island in the world and their mystery
न्यू गिनी द्वीप - फोटो : Social media

न्यू गिनी द्वीप 

यह ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। न्यू गिनी का लगभग आधा भाग जंगलों से ढंका हुआ है, जिसमें देवदार और अखरोट जैसे पेड़ मौजूद हैं। वैसे तो कंगारू यहां का मुख्य पशु है, लेकिन इसके अलावा एक विचित्र प्रकार की उड़न लोमड़ी (एक प्रकार का उड़नेवाला चमगादड़) भी यहां पाई जाती है, जिसके पंख तीन फीट तक लंबे होते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 largest island in the world and their mystery
बोर्नियो द्वीप - फोटो : Social media

बोर्नियो द्वीप 

यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और एशिया का सबसे बड़ा द्वीप है। वैसे तो बोर्नियो इंडोनेशिया, मलयेशिया और ब्रुनेई तीन देशों में बंटा हुआ है, लेकिन इसका लगभग 73 फीसदी हिस्सा इंडोनेशिया में आता है जबकि इसका 26 फीसदी हिस्सा मलयेशिया में और महज एक फीसदी हिस्सा ही ब्रुनेई में पड़ता है। बोर्नियो का एक बड़ा भूभाग जंगलों से ढंका हुआ है, जिसे दुनिया के सबसे प्राचीन जंगलों में से एक माना जाता है। 

विज्ञापन
Top 5 largest island in the world and their mystery
मेडागास्कर द्वीप - फोटो : Social media

मेडागास्कर द्वीप

हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित यह द्वीपीय देश दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। इस द्वीप पर पाए जाने वाले अधिकतर पौधे और जंतु धरती पर कहीं और नहीं पाए जाते हैं। इनमें लीमर (प्राइमेट्स का एक समूह), टेनरेक्स (कांटों वाला चूहा) और चमकीले रंगों वाले गिरगिट शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed