टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा (208*) की धमाकेदार पारी की बदौलत बुधवार को श्रीलंका से पहले वन-डे में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया। मोहाली में खेले गए दूसरे वन-डे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 392 रन का हिमालयीन स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका की टीम 8 विकेट पर 251 रन बना सकी और मुकाबला 141 रन से हार गई। अब सीरीज का निर्णायक मैच रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की दूसरे वन-डे में जीत के ये 5 हीरो रहे:
INDvSL: टीम इंडिया की दूसरे वन-डे में धमाकेदार जीत के ये हैं '5 हीरो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5) युजवेंद्र चहल- 27 वर्षीय लेग स्पिनर ने अपनी फिरकी का जादू बिखेरा और तीन श्रीलंकाई बल्लेबाजों को शिकार बनाया। चहल ने 10 ओवर के अपने कोटे में 60 रन खर्च करके तीन विकेट चटकाए। उन्होंने असेला गुनारत्ने (34), कप्तान थिसारा परेरा (5) और निरोशन डिकवेला (22) को अपना शिकार बनाया। चहल ने परिस्थिति को देखते हुए गेंद को अच्छे से फ्लाइट कराया और कप्तान व टीम प्रबंधन का दिल जीता।
4) जसप्रीत बुमराह- 24 वर्षीय तेज गेंदबाज ने एक बार फिर इकॉनोमिकल प्रदर्शन किया और 10 ओवर के अपने कोटे में 43 रन खर्च करके दो विकेट लिए। बुमराह ने दनुश्का गुनाथिलाका (7) और अकिला धनंजय (11) को पवेलियन लौटाया। बुमराह ने एक बार फिर साबित किया कि जब भी टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत हो तो वो उस दौरान प्रदर्शन करना जानते हैं। यही वजह है कि वो हीरोज की लिस्ट में शामिल हुए।
3) शिखर धवन- 'गब्बर' के नाम से लोकप्रिय शिखर धवन ने पहले वन-डे की निराशा को पीछे छोड़ते हुए धमाकेदार वापसी की। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने केवल 67 गेंदों में 9 चौको की मदद से 68 रन बनाए। दिल्ली के बल्लेबाज ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 115 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। शिखर ने टीम इंडिया के विशाल स्कोर की नींव रखी थी।
2) श्रेयस अय्यर- इस युवा बल्लेबाज की जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। कप्तान रोहित शर्मा एक छोर से जबर्दस्त पारी खेल रहे थे, तब दूसरे छोर से अय्यर भी श्रीलंकाई गेंदबाजों के हौसले पस्त करने में पीछे नहीं रहे। युवा बल्लेबाज ने 70 गेंदों में 9 चौको और दो छक्को की मदद से 88 रन बनाए। हालांकि, अय्यर को अपना डेब्यू वन-डे शतक पूरा नहीं करने का मलाल जरूर रहेगा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कप्तान रोहित के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 213 रन की साझेदारी की और टीम को 300 रन के पार लगाया।