{"_id":"5afec15d4f1c1bd8408b6558","slug":"ab-de-villiers-recalls-how-he-proposed-to-wife-at-taj-mahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सुपरमैन' एबीडी ने किया खुलासा, ऐसे किया था पत्नी को ताजमहल पर प्रप्रोज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'सुपरमैन' एबीडी ने किया खुलासा, ऐसे किया था पत्नी को ताजमहल पर प्रप्रोज
Fri, 18 May 2018 05:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
एबी डीविलियर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने याद किया कि कैसे उन्होंने ताज महल पर अपनी पत्नी डेनियल को प्रपोज किया था। डीविलियर्स ने खुलासा किया कि उन्होंने पूरी योजना बनाकर पत्नी को प्रपोज किया था। इसके लिए एबीडी ने फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स को सिक्यूरिटी गार्ड बनकर ताज महल पर पहुंचने के लिए कहा था।
2 of 8
एबी डीविलियर्स
यही नहीं, डीविलियर्स ने अपनी पत्नी डेनियल से झूठ बोला था और उन्हें बिना जानकारी दिए वह ताज महल लेकर गए थे। डीविलियर्स ने कहा, 'मुझे याद है कि मेरे लौटने के बाद विराट कोहली ने मुझसे कहा था कि आपने हम सभी के लिए बहुत ऊंचा मुकाम स्थापित कर दिया है। मगर मुझे लगता है कि अब वह अनुष्का के साथ बहुत अच्छे से रह रहे हैं।'
3 of 8
एबी डीविलियर्स
डीविलियर्स ने वेब सीरीज वॉट द डक में बातचीत करते हुए कहा, 'मेरी जिंदगी का वह सबसे विशेष समय था। मैंने डेनियल को पूरी तरह अचंभित कर दिया था। उन्होंने कभी ऐसा सोचा नहीं था और उन्हें इससे विशेष जगह पर प्रपोज करने के अलावा मुझे कोई जगह नहीं लगी। आईपीएल में जाने से पहले मैंने पूरी योजना बनाई थी। मैंने इसके लिए अंगूठी खरीदी थी। मैंने यह फैसला किया था कि ताज महल पर डेनियल को प्रपोज करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
एबी डीविलियर्स
मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर डीविलियर्स ने आगे कहा, 'मैं जब आईपीएल खेलने आया तो मुझे सिक्यूरिटी गार्ड्स का साथ मिला, जो असलियत में फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स थे। उन्होंने इसकी पूरी फिल्म तैयार की।' डीविलियर्स और डेनियल ने 2013 में शादी की और इस कपल के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
जोंटी रोड्स
एबी डीविलियर्स के साथ इस शो में जोंटी रोड्स भी मौजूद थे, जिन्होंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा है। जोंटी ने खुलासा किया कि डीविलियर्स और कई खिलाड़ी चर्चा का केंद्र बने रहते हैं और इसके चलते उन्होंने बेटी का नाम इंडिया रखकर लाइमलाइट हासिल की। जोंटी ने कहा, 'मेरी लाइमलाइट कम हो रही थी और एबीडी जैसे खिलाड़ी चर्चा का केंद्र बने हुए थे। इसलिए मैंने इनसे थोड़ी लाइमलाइट चुरा ली और बेटी का नाम इंडिया रखा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।