दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स संन्यास लेने से पहले इस दिग्गज खिलाड़ी से फोन पर बात की थी, जिसका खुलासा हो गया है। जानिए एबी डीविलियर्स ने किस दिग्गज खिलाड़ी से बात की थीः-
एबी डीविलियर्स के संन्यास का इन्हें लगा सबसे बड़ा झटका, फोन पर बातचीत का हुआ नया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के कोच ओटिस गिब्सन ने बताया कि, एबी डीविलियर्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने से पहले उस दिन सुबह उनसे इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा कि वह चाहते थे की वह संन्यास से संबंधित अपना फैसला बदलें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संन्यास की घोषणा करने से पहले उन्होंने उस सुबह मुझे फोन किया था। इस बारे में मेरी उनसे काफी देर तक बात हुई। हमने इस पर लंबी चर्चा की क्या उनका यह फैसला सही है। उनका कहना था हां इस बारे में अपने करीबी लोगों से बात कर ली है।'
बता दें कि डीविलियर्स के संन्यास लेने के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच ओटिस गिब्सन सकते में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि डीविलियर्स के अचानक संन्यास ले लेने से 2019 वर्ल्ड कप को देखते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम को तगड़ा झटका लगा है।
कोच गिब्सन ने कहा, 'वह चाहते थे कि डीविलियर्स कम से कम 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप तक टीम का हिस्सा बने रहते। वह एक मैच विनर खिलाड़ी हैं उनके टीम में रहने से वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदें और बढ़ जाती। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके जाने से वर्ल्ड में बहुत बड़ा फर्क पड़ेगा और इस बात को वह अच्छी तरह से जानते हैं। मगर उन्होंने खेल को अलविदा कहने का मन बना लिया तो बस बना लिया। वर्ल्ड कप काफी नजदीक है। उनके संन्यास के बाद अब हमें अपने वर्ल्ड कप की प्लानिंग नए सिरे से करनी पड़ेगी पर इसके लिए हमारे पास वक्त है।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने कुछ दिन पहले अचानक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने तत्काल प्रभाव से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सबको चौंकाया दिया था। उस दौरान उन्होंने लिखा था, इस मुश्किल फैसले को लेने से पहले मैंने लंबे समय तक विचार किया, लेकिन मुझे लगता है कि अब इसे छोड़ देने का वक्त आ गया है। उन्होंने लिखा, मेरे टीम के साथियों, क्रिकेट साउथ अफ्रीका और देश के अंदर और दुनियाभर में मेरा समर्थन करने वालों को बहुत बहुत धन्यवाद।'