{"_id":"5ae81ca24f1c1b85028b783b","slug":"ab-devilliers-doubtful-for-match-against-mumbai-indians-in-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RCB को अपने जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा जरूरत, उसके खेलने पर आई बड़ी अपडेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB को अपने जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा जरूरत, उसके खेलने पर आई बड़ी अपडेट
Tue, 01 May 2018 01:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 01 May 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के प्रमुख बल्लेबाज एबी डीविलियर्स की मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में खेलने को लेकर बड़ी अपडेट मिली है। वैसे, यह खबर आरसीबी और डीविलियर्स के फैंस को बड़ा झटका भी दे सकती हैं।
2 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ipl
दरअसल, प्रोटियाज बल्लेबाज का मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलना मुश्किल है। डीविलियर्स ने बुखार होने की वजह से कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ भी मैच नहीं खेला था और वह अभी तक इससे पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। आरसीबी को अपने स्टार बल्लेबाज की कमी सबसे ज्यादा खल रही है और इस समय रन बनाने की बड़ी जिम्मेदारी कप्तान कोहली के कंधों पर हैं।
3 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ipl
हालांकि, डीविलियर्स का मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलना मुश्किल लग रहा है, जो आरसीबी के लिए बड़ा झटका है। मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम इस समय अंक तालिका में क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों के लिए मंगलवार को जीत के लिए पूरा जोर लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एबी डीविलियर्स
अगर मैच से पहले एबी डीविलियर्स को फिट घोषित कर दिया जाता है तो यह आरसीबी और उसके फैंस के लिए सबसे शानदार खबर होगी। अगर एबीडी मैच खेलते हैं तो फिर कॉलिन डी ग्रैंडहोम या ब्रेंडन मैकुलम में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ipl
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज मौजूदा आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल 6 मैचों में 56 की औसत से 280 रन बनाए हैं। डीविलियर्स ने पिछले सप्ताह आईपीएल की दमदार टीमों में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उड़ाकर रख दी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।