फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spcl: अगरकर ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 22 साल बाद टीम इंडिया को दिलाई थी जीत

Tue, 04 Dec 2018 01:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
ajit agarkar interesting facts on his 41st birthday
ajit agarkar

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लाइन-लेंथ को पकड़कर गेंदबाजी करने वाले अजीत अगरकर ने कई मौकों पर टीम को बल्लेबाजी से भी जीत दिलाई है। अगरकर के नाम टेस्ट में एक शतक है। वन-डे में वह तीन अर्धशतक भी लगा चुके हैं।


 

ajit agarkar interesting facts on his 41st birthday
ajit agarkar

वहीं टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से शुरू होने जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड में खेला जाना है। इससे याद आता है जब 22 साल बाद इसी मैदान पर अगरकर ने कंगारुओं के खिलाफ टीम को शानदार जीत दिलाई थी।

ajit agarkar interesting facts on his 41st birthday
अजीत अगरकर

साल 2003 में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर एडिलेड में ही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में जीत दिलाने वाले अजित अगरकर ने दूसरी पारी में छह विकेट चटकाए थे। भारत की ओर से अगरकर ने 26 टेस्ट मेचों में 1 शतक के सहारे 571 रन बनाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
ajit agarkar interesting facts on his 41st birthday
अजित अगरकर

4 दिसंबर 1977 को मुंबई में जन्मे अजित अगरकर ने 191 वनडे मैच खेले, जिसमें इसमें उन्होंने 113 पारियों में 1269 रन बनाए। इसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। इतने ही वनडे मैचों में अगरकर ने 288 विकेट लिए। टेस्ट करियर में उन्होंने 58 विकेट लिए।

विज्ञापन
ajit agarkar interesting facts on his 41st birthday
ajit agarkar

बता दें कि अगरकर वन-डे में सबसे तेज अर्धशतक (21 गेंद) जड़ने वाले बल्लेबाज भी हैं। वनडे मैचों में एक पारी में सबसे ज्यादा बार 4 विकेट लेने के मामले में भारतीय गेंदबाजों में अजित अगरकर अब भी सबसे आगे हैं। उन्होंने 191 वनडे में 12 बार 4 विकेट लिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed