{"_id":"5a322beb4f1c1b68678c1c61","slug":"alastair-cook-becomes-fastest-to-play-150-test-matches-and-beat-rahul-dravid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के ओपनर कुक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के ओपनर कुक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा
Fri, 15 Dec 2017 09:28 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एलिस्टर कुक
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के ओपनर एलिस्टर कुक ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुए एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने इस रिकॉर्ड को बनाते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा।
2 of 5
एलिस्टर कुक
- फोटो : Reuters
दरअसल, कुक अपने टेस्ट करियर का 150वां टेस्ट खेल रहे हैं। उन्होंने सबसे कम समय में 150 टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 11 साल और 288 दिनों में 150वां टेस्ट खेला है।
3 of 5
राहुल द्रविड़
कुक ने यह उपलब्धि हासिल करते ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। द्रविड़ ने 14 साल 200 दिन में अपने करियर का 150वां टेस्ट खेला था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर काबिज हैं, जिन्होंने 14 साल 243 दिनों में अपने करियर का 150वां टेस्ट खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एलेस्टर कुक
बहरहाल, एलिस्टर कुक अपनी इस उपलब्धि को यादगार नहीं बना सके और 16 गेंदों में महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कुक को LBW आउट किया।
विज्ञापन
5 of 5
एलिस्टर कुक
- फोटो : Reuters
कुछ पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ बर्मिंघम में खेली गई 243 रनों की पारी के बाद से कुक ने अब तक 11 पारियां खेली, लेकिन वे इन पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।