फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या कुक के लिए बतौर कप्तान आखिरी साबित होगा भारत दौरा?

Wed, 07 Dec 2016 08:36 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
Alastair Cook can loose England's captaincy after Mumbai test defeat
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट 8 दिसंबर से मुंबई में खेला जाएगा। सीरीज में अब तक खेले गए तीन टेस्ट में से 2 में जीत हासिल कर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना चुकी है। ऐसे में इंग्लैंड के पास सीरीज में वापसी के लिए जीत के अलावा और कोई विकल्प शेष नहीं बचा है। यदि भारत मुंबई टेस्ट जीत लेता है तो भारत की लंबे समय बाद सीरीज जीत होगी। 


 

'कैप्टन' कुक के लिए 'करो या मरो' वाला साबित होगा मुंबई टेस्ट

Alastair Cook can loose England's captaincy after Mumbai test defeat
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
इंग्लैंड के खिलाफ भारत को पिछली तीन सीरीज में करारी हार मिली थी। पिछली दो बार से इंग्लैंड ने भारत को कैप्टन कुक की अगुवाई में ही मात दी थी। ऐसे में इस बार उनके सामने अपनी साथ बचाने की भी चुनौती है। यदि सीरीज में इंग्लैंड को हार मिलती है तो कुक की कप्तानी जा सकती है। 

 

'कैप्टन' कुक के लिए 'करो या मरो' वाला साबित होगा मुंबई टेस्ट

Alastair Cook can loose England's captaincy after Mumbai test defeat
कुक और हमीद
ऐसे में कुक भी इस बात से वाकिफ हैं कि यह सीरीज उनके करियर की सबसे कठिन सीरीज में से एक है। यदि इस बार उन्हें बतौर कप्तान सफलता नहीं मिलती है तो वक्त की नजाकत को समझते हुए उन्हें जो रूट के हाथों में टीम की कप्तानी सौंपनी पड़ेगी। और इसके लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यदि उनकी टीम मुंबई और चेन्नई टेस्ट में सकारात्मक परिणाम नहीं हासिल करती है तो एशेज सीरीज के साल में निश्चित तौर पर उन्हें कप्तानी से हाथ धोना पड़ेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

'कैप्टन' कुक के लिए 'करो या मरो' वाला साबित होगा मुंबई टेस्ट

Alastair Cook can loose England's captaincy after Mumbai test defeat
कुक - फोटो : espncricinfo
2012 के भारत दौरे पर कुक और उनकी टीम ने भारत को भारत में हराकर जो जख्म दिए थे वो जख्म अभी तक हरे हैं। लेकिन इस बार कुक का बल्ला भी खामोश रहा है उन्होंने अब तक सीरीज में मजह 33 के औसत से रन बना सके हैं। 

 
विज्ञापन

'कैप्टन' कुक के लिए 'करो या मरो' वाला साबित होगा मुंबई टेस्ट

Alastair Cook can loose England's captaincy after Mumbai test defeat
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
साल 2016 में इंग्लैंड ने मोहाली टेस्ट तक 16 टेस्ट खेले हैं। जिसमें से इंग्लैंड को 7 में जीत, 6 में हार मिली है जबकि 3 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड की साल की शुरुआत अच्छी रही थी उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को उनके ही घर में 2-1 से मात दी थी। इसके बाद इंग्लैंड दौर पर आई श्रीलंका को 2-0 के अंतर से सूपड़ा साफ कर दिया। श्रीलंका के बाद इंग्लैंड दौरे पर आई पाकिस्तान ने 4मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed