सब्सक्राइब करें

जब कुक की आंखों में छलका क्रिकेट को अलविदा कहने का दर्द, आंसूओं में कुछ ऐसे बह गई 12 साल की तपस्या

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
Alastair Cook cried when he told his team mates about retirement from cricket
एलिस्टर कुक

इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। कुक ने साउथम्पटन में खेले गए चौथे टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। वह टीम इंडिया के खिलाफ ओवल में होने वाले अंतिम व पांचवे टेस्ट के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

Alastair Cook cried when he told his team mates about retirement from cricket
alastair cook

इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज कुक ने संन्यास की घोषणा के बारे में जब अपने साथियों को बताया तो वह काफी भावुक हो गए थे। कुक के क्रिकेट को अलविदा कहने का दुख उनकी आंखों में साफ छलक रहा था। वह रोने भी लगे थे। हालांकि वह काफी लंबे समय से संन्यास के बारे में सोच रहे थे।
 

Alastair Cook cried when he told his team mates about retirement from cricket
एलिस्टर कुक

ओवल टेस्ट उनका 161 टेस्ट मैच होगा। एलिस्टर कुक ने कहा, 'पिछले कुछ महीनों में काफी सोच विचार के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। मुझे लगता है कि अब मैं मानसिक फुर्ती खो चुका हूं और इस बार इससे लड़कर मेरे लिए वापसी करना काफी कठिन है इसलिए मैंने संन्यास लेने का फैसला कर लिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Alastair Cook cried when he told his team mates about retirement from cricket
एलिस्टर कुक

कुक ने कहा, 'अपने संन्यास के बारे में साथी खिलाड़ियों को बताते वक्त मेरे पास बीयर का अच्छा खासा स्टॉक था। अगर वो न होती तो शायद मैं और भी ज्यादा रोता। मेरे संन्यास की घोषणा सुनकर सभी चौंककर शांत हो गए थे। हालांकि तभी मोइन अली ने कुछ ऐसी बात कही कि सब मुस्कुराने लगे।'

विज्ञापन
Alastair Cook cried when he told his team mates about retirement from cricket
alastair cook

बता दें कि कुक ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 12254 रन बनाए हैं। इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड भी सुरक्षित हो गया है। कुक सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के सबसे करीब थे। वह इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट मैच (160) खेलने वाले प्लेयर हैं। कुक ने अपने सभी रिकॉर्ड्स के बारे में बोलते हुए कहा, 'मैं कभी भी प्रतिभाशाली क्रिकेटर नहीं रहा, ये सब मैंने सिर्फ अपने क्षमता के दम पर हासिल किया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed