फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smriti vs Virat: 'जर्सी नंबर-18' से जुड़ा संयोग, वनडे में 96 पारियों के बाद कोहली-मंधाना के आंकड़े लगभग बराबर

Mon, 13 Jan 2025 09:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Jan 2025 09:24 AM IST
सार

मंधाना से जुड़ा एक अजब संयोग सामने आया है। वह और विराट दोनों की ही जर्सी नंबर 18 है। मंधाना कोहली की बहुत बड़ी फैन भी हैं। इतना ही नहीं दोनों भारतीय टी20 लीग में एक ही फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी खेलते हैं।

विज्ञापन
Almost Similar stats for India Jersey number 18 player Smriti Mandhana and Virat Kohli after 96 innings in ODI
मंधाना और विराट - फोटो : BCCI
भारत और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारतीय महिला टीम ने रविवार को दूसरे वनडे में आयरलैंड को 116 रन से हराया, जबकि शुक्रवार को पहले वनडे में टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज में अब तक कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने दो पारियों में 57 की औसत से 114 रन बनाए हैं। इनमें एक अर्धशतक शामिल है। मंधाना अब तक भारत के लिए  सात टेस्ट, 96 वनडे और 148 टी20 खेल चुकी हैं। 96 वनडे पारियों के बाद उनके और विराट कोहली के आंकड़े लगभग बराबर हैं।
Almost Similar stats for India Jersey number 18 player Smriti Mandhana and Virat Kohli after 96 innings in ODI
विराट बनाम मंधाना - फोटो : BCCI
मंधाना-विराट से जुड़ा अजब संयोग
मंधाना से जुड़ा एक अजब संयोग सामने आया है। वह और विराट दोनों की ही जर्सी नंबर 18 है। मंधाना कोहली की बहुत बड़ी फैन भी हैं। इतना ही नहीं दोनों भारतीय टी20 लीग में एक ही फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी खेलते हैं। अब 96 वनडे पारियों वाला आंकड़ा भी इसमें जुड़ गया है। विराट ने अपनी 96वीं वनडे पारी 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सोफिया गार्डन में खेली थी। उस मैच में उन्होंने 31 रन बनाए थे। 96 वनडे पारी के बाद विराट ने 49.22 की औसत से 4085 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 85.87 का रहा था। तब तक विराट ने 34 बार पचास रन से ज्यादा की पारियां खेली थीं।
Almost Similar stats for India Jersey number 18 player Smriti Mandhana and Virat Kohli after 96 innings in ODI
विराट बनाम मंधाना - फोटो : BCCI
मंधाना के आंकड़े लगभग विराट के बराबर
वहीं, मंधाना ने वनडे में 96 पारी के बाद 4074 रन बनाए हैं। उनका औसत 45.26 का रहा है। वहीं, मंधाना का स्ट्राइक रेट 86.25 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 39 बार पचास रन से ज्यादा की पारियां खेली हैं। विराट ने वनडे में 96 पारियों के बाद 13 शतक और 22 अर्धशतक लगाए थे। वहीं, मंधाना ने नौ शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि, इतनी पारियों के बाद चौके-छक्के लगाने के मामले में वह कोहली से आगे हैं। कोहली ने 96 वनडे पारियों के बाद 384 चौके और 23 छक्के लगाए थे, जबकि मंधाना ने 45 छक्के और 493 चौके लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Almost Similar stats for India Jersey number 18 player Smriti Mandhana and Virat Kohli after 96 innings in ODI
विराट बनाम मंधाना - फोटो : BCCI
विराट वनडे के सर्वकालिक महान बल्लेबाज
विराट को वनडे का सर्वकालिक महान बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने अब तक 295 वनडे की 283 पारियों में 58.18 की औसत से 13906 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 93.54 का रहा है। विराट ने अब तक वनडे में 50 शतक और 72 अर्धशतक लगाए हैं। वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर शीर्ष पर हैं। कोहली इस प्रारूप के सबसे बड़े मैच विनर में से एक हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed