{"_id":"5ca98efebdec2213f413612e","slug":"alzarri-joseph-did-not-celebrate-his-first-ipl-wicket-of-david-warner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों वॉर्नर का शिकार कर अल्जारी ने नहीं मनाया जश्न, 'मैन ऑफ द मैच' लेते वक्त किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर क्यों वॉर्नर का शिकार कर अल्जारी ने नहीं मनाया जश्न, 'मैन ऑफ द मैच' लेते वक्त किया खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 07 Apr 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alzarri and warner
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अल्जारी जोसेफ (6 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी और किरोन पोलार्ड (46*) की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई ने इंडियन टी-20 लीग के 19वें मुकाबले में हैदराबाद को 40 रन से हराया। इसके साथ ही मुंबई ने इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई की इस जीत के असली नायक घातक गेंदबाज अल्जारी जोसेफ रहे।
2 of 5
Alzarri Joseph
अल्जारी जोसेफ ने अपने 3.4 ओवर में मात्र 12 खर्च करके 6 विकेट हासिल किए। यह आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी हैं। उन्होंने सोहेल तनवीर के 6/21 को पीछे छोड़ा हैं। सोहेल तनवीर ने आईपीएल में यह बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन साल 2008 में बनाया था। अल्जारी के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच से भी सम्मानित किया गया।
3 of 5
Alzarri Joseph
मैन ऑफ द मैच लेते हुए अल्जारी ने कहा, 'मैं अपने बेसिक्स में काम करके ही सफल हुए हूं। इसके पीछे मेरे कोच की भी अहम भूमिका रहा है, जिनके मार्गदर्शन में मैंने ऐसी गेंदबाजी सीखी। मेरा ध्यान सिर्फ जीत पर था इस वजह से मैंने वॉर्नर के रूप में मिले अपने पहले विकेट पर जश्न नहीं मनाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Alzarri Joseph
अल्जारी जोसेफ ने आगे कहा, 'मुझे यह सब एक सपने की तरह लग रहा है। मैं इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं कर सकता था। मैंने सिर्फ अपनी योजनाओं को ध्यान में रखकर गेंदबाजी की और मुझे इसमें सफलता भी मिली है। मैं सिर्फ अपनी ताकत और अपने बेसिक्स पर ही गेंदबाजी करना चाहता था।'
विज्ञापन
5 of 5
मुंबई इंडियंस
बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम 17.4 ओवर में 96 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। हैदराबाद की इस सीजन में यह दूसरी हार
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।