{"_id":"69b698d82fb6d49d8f0410bc","slug":"anaya-bangar-undergoes-skin-graft-gender-affirming-vaginoplasty-surgery-in-bangkok-shares-video-2026-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहचान की ओर साहसी कदम: अनाया बांगड़ की जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी सफल, कहा- यह मेरी लंबी यात्रा का अहम पड़ाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहचान की ओर साहसी कदम: अनाया बांगड़ की जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी सफल, कहा- यह मेरी लंबी यात्रा का अहम पड़ाव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:02 PM IST
सार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ की संतान अनाया बांगड़ की जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी सफल रही है। अनाया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह फिलहाल रिकवरी कर रही हैं और सभी के प्यार व समर्थन के लिए आभारी हैं।
भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ की संतान अनाया बांगड़ ने जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करा ली है। अनाया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी सर्जरी सफल रही है और वह फिलहाल रिकवरी के दौर से गुजर रही हैं। अनाया लंबे समय से इस सर्जरी की तैयारी कर रही थीं और मार्च में थाईलैंड में सर्जरी कराने वाली थीं। अब उन्होंने पोस्ट शेयर कर इसकी सफलता की जानकारी दी है।
Trending Videos
2 of 5
अनाया बागड़
- फोटो : Instagram
अनाया का सोशल मीडिया पोस्ट
सोशल मीडिया पर अनाया ने लिखा, 'सर्जरी सफल रही। मैं अभी रिकवरी कर रही हूं और धीरे-धीरे चीजों को आगे बढ़ा रही हूं, लेकिन डॉ. चेट और WIH इंटरनेशनल हॉस्पिटल की टीम से मिली देखभाल के लिए मैं बेहद आभारी हूं। यह एक लंबी यात्रा रही है और आज का दिन इस सफर का एक बहुत महत्वपूर्ण कदम महसूस हो रहा है। आप सभी के प्यार, समर्थन और संदेशों के लिए धन्यवाद। यह मेरे लिए सच में बहुत मायने रखता है।'
पांच साल के इंतजार के बाद पूरा हुआ सफर
अनाया पहले ही बता चुकी थीं कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया था। उन्होंने करीब पांच साल तक इस पल का इंतजार किया और लंबे समय तक थेरेपी, मेडिकल जांच और आत्ममंथन के बाद जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराने का निर्णय लिया था। अनाया ने पहले कहा था कि उन्होंने कभी खुद को उस जेंडर से जुड़ा महसूस नहीं किया, जिसमें उनका जन्म हुआ। ऐसे में यह सर्जरी उनकी पहचान के सफर में एक अहम कदम है।
4 of 5
अनाया बागड़
- फोटो : Instagram
परिवार का साथ बना सबसे बड़ी ताकत
अनाया की इस यात्रा में उनके परिवार का समर्थन भी अहम रहा है। उनके छोटे भाई अथर्व बांगड़ शुरू से उनके साथ खड़े रहे, जबकि समय के साथ उनके माता-पिता ने भी उन्हें पूरी तरह स्वीकार कर लिया। खास बात यह है कि इस सर्जरी का पूरा खर्च उनके पिता संजय बांगड़ ने उठाया, जिसे अनाया ने अपने जीवन का सबसे बड़ा भावनात्मक सहारा बताया था।
विज्ञापन
5 of 5
अनाया बागड़
- फोटो : Instagram
समाज के लिए उम्मीद का संदेश
अनाया न सिर्फ क्रिकेट से जुड़ी रही हैं, बल्कि ट्रांसजेंडर अधिकारों की मुखर समर्थक भी हैं। उनका मानना है कि परिवार का समर्थन कई अन्य ट्रांस महिलाओं के लिए उम्मीद और हिम्मत का संदेश दे सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।