{"_id":"603f794c24abfc7d661981d8","slug":"anushka-sharma-revealed-when-she-wear-hubby-virat-kohli-clothes-he-feels-very-happy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति के कपड़े क्यों पहनती थीं अनुष्का, विराट की दुल्हनियां ने खुद खोला राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पति के कपड़े क्यों पहनती थीं अनुष्का, विराट की दुल्हनियां ने खुद खोला राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 03 Mar 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों अहमदाबाद में हैं, जहां इंग्लैंड के खिलाफ चार मार्च को चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाना है। वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ घर में हैं। जब से विराट पिता और अनुष्का मां बनीं हैं, तब से ये जोड़ी लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच दोनों से जुड़ा हुआ एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें अनुष्का ने खुलासा किया था कि वे पति के कपड़े क्यों पहनती थीं?
2 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : @imVkohli
दरअसल, 2019 में एक मैग्जीन (वोग इंडिया) को दिए इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने अपने और विराट के स्टाइल के बारे में बात की थी। दोनों को अक्सर ट्रेंडी आउटफिट्स में बाहर जाते स्पॉट किया जाता है, इसलिए अनुष्का से पूछा गया था कि क्या उन्होंने और विराट ने कभी कपड़े अदला-बदली (स्वैप्ड) किए हैं।
3 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram@viralbhayani
इस पर अनुष्का ने जवाब दिया और कहा कि वह कभी-कभी विराट की टी-शर्ट, जैकेट, और कुछ और भी ले लेती हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि जब वह उनके कपड़े उधार लेती हैं तो विराट को ये बहुत पसंद आता है क्योंकि वह उनसे बहुत प्यार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
anushka sharma
- फोटो : instagram
अनुष्का ने आगे कहा, 'मैं उनकी अलमारी से ज्यादातर टी-शर्ट और कुछ और सामान भी ले लेती हूं। कभी-कभी मैं सिर्फ उनकी जैकेट लेती हूं। कभी-कभी मैं ऐसा सिर्फ इसलिए करती हूं क्योंकि जब मैं उनके कपड़े पहनती हूं तो वह बहुत खुशी महसूस करते हैं।' बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी दिसंबरह 2017 में हुई थी। साल 2021 के जनवरी में अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।