Virat Kohli Birthday: विराट के जन्मदिन पर पत्नी अनुष्का ने इस तरह लुटाया प्यार, पति के लिए साझा किया खास पोस्ट
फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें कोहली के साथ उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें कोहली के साथ उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने भले ही कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन इस तस्वीर से साफ है कि विराट एक पारिवारिक व्यक्ति हैं। वह अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं और उनके दोनों बच्चे उनके साथ बहुत खुश रहते हैं। अनुष्का ने इसी बहाने बेटी वामिका और बेटे अकाय की तरफ से कोहली को जन्मदिन की बधाई दी।
विराट ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के साथ बातचीत में अपनी प्रेम कहानी साझा की थी। विराट कोहली ने बताया था कि एक विज्ञापन शूट के सेट पर पहली बार उनकी मुलाकात अनुष्का शर्मा से हुई थी। उस दौरान वह काफी नर्वस थे और पहली बातचीत के बाद वह दूसरी बार अनुष्का से बात करने में सहज महसूस करने लगे थे। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों एक दूसरे के साथ घुलने-मिलने लगे। इसके बाद वह दोस्त बने। फिर, दोनों के बीच डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। साल 2014 में मेलबर्न में विराट ने शतक जड़ा था। इस मैच को देखने के लिए अनुष्का भी पहुंची थीं। अपनी सेंचुरी पूरी करने के बाद विराट ने स्टेडियम में मौजूद अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया था। इस मैच के बाद से दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।
विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी की थी। अपनी इस शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने पानी की तरह पैसा बहाया गया था। 2021 में अनुष्का ने खूबसूरत बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम वामिका है। वहीं, इसी साल किंग कोहली के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी थी। उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अकाय है। किंग कोहली अब परिवार के साथ लंदन में रहते हैं और क्रिकेट के लिए समय-समय पर वापस आते हैं।