फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat Kohli: 'दुनिया को आपके फॉर्म में लौटने का इंतजार', युवराज से लेकर रैना तक ने दी कोहली को शुभकामनाएं

Tue, 05 Nov 2024 03:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 05 Nov 2024 03:48 PM IST
सार

सुरेश रैना से लेकर युवराज सिंह तक सभी उन पर प्यार लुटा रहे हैं। आइये देखते हैं किस तरह क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने अपने चीकू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
yuvraj singh suresh raina wishesh virat kohli on his birthday shares special message on social media see
युवराज-विराट-सुरेश - फोटो : @YUVSTRONG12/sureshraina3
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह देश के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि, उनका बल्ला पिछले कुछ समय से खामोश चल रहा है। यही वजह है कि क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने उनके जन्मदिन के मौके पर शानदार वापसी की दुआ की। सुरेश रैना से लेकर युवराज सिंह तक सभी उन पर प्यार लुटा रहे हैं।
yuvraj singh suresh raina wishesh virat kohli on his birthday shares special message on social media see
युवराज सिंह-विराट कोहली - फोटो : @YUVSTRONG12
युवराज सिंह ने विराट कोहली के जन्मदिन पर एक खास संदेश दिया। उन्होंने लिखा- आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं किंग कोहली। हमारी असफलताओं से सबसे बेहतरीन वापसी सामने आती है और दुनिया आपकी ठोस वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है। आपने पहले भी ऐसा किया है और मुझे यकीन है कि आप इसे फिर से करेंगे। भगवान भला करे! ढेर सारा प्यार।
yuvraj singh suresh raina wishesh virat kohli on his birthday shares special message on social media see
सुरेश रैना-विराट कोहली - फोटो : @ImRaina
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी अपने खास दोस्त को शुभकामनाएं देने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने लिखा- एक प्रतिष्ठित क्रिकेटर और एक प्रेरणादायक व्यक्ति विराट कोहली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका आने वाला साल खुशियों और सफलता से भरा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
yuvraj singh suresh raina wishesh virat kohli on his birthday shares special message on social media see
एस बद्रीनाथ-विराट कोहली - फोटो : @s_badrinath
पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटटेटर एस बद्रीनाथ ने अपने चीकू को जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई। उन्होंने लिखा- एक गोल-मटोल बच्चे चीकू से लेकर एक महान खिलाड़ी बनने तक, आपके रवैये और दृष्टिकोण ने भारत के क्रिकेट खेलने के तरीके को बदल दिया। जन्मदिन की शुभकामनाएं विराट कोहली।

 
विज्ञापन
yuvraj singh suresh raina wishesh virat kohli on his birthday shares special message on social media see
आकाश चोपड़ा-विराट कोहली - फोटो : @cricketaakash
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा- उस दिन लगा था कि यह लड़का आगे जाके कुछ न कुछ बनेगा। जन्मदिन की शुभकामनाएं विराट कोहली। इसके साथ उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज के लिए एक खास वीडियो भी साझा किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed