फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL ने बर्बाद कर दी अरबाज खान की जिंदगी, परिवार के साथ-साथ करोड़ों रुपये भी लुटा बैठे

Sat, 02 Jun 2018 04:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
arbaaz khan lost 2.8 crore rupees in ipl 2018 betting
ARBAAZ KHAN

पुलिस के मुताबिक, अरबाज खान ने आईपीएल मैचों के दौरान सट्टा लगाया था और 2.8 करोड़ रुपये हार गए थे। अरबाज ने कथित तौर पर इन रुपयों को अदा करने में आनाकानी की जिससे सोनू जालान की तरफ से अरबाज को धमकियां दी जा रही थीं। इतना ही नहीं पुलिस की जांच में अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी से भी सट्टेबाजी रैकेट के लिंक मिले हैं। सोनू के साथ अरबाज खान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

100 करोड़ रुपये के करीब हो सकता सोनू का सालाना टर्नओवर

arbaaz khan lost 2.8 crore rupees in ipl 2018 betting
ARBAAZ KHAN IPL BETTING

एंटी एक्सटॉर्शन सेल के वरिष्ठ इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा का कहना है कि सोनू जलान का सालाना टर्नओवर 100 करोड़ रुपये के करीब हो सकता है। साल 2012 के आईपीएल फिक्सिंग में भी सोनू का नाम सामने आया था। सोनू कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सट्टेबाजी का रैकेट चलाता है। उसकी गतिविधियां भारतीय उपमहाद्वीप तक फैली हैं। सोनू दुबई के रईस फारूकी और अनिल कोठारी उर्फ टुंडा के साथ भी संपर्क में था।

सोनू का कबूलनामा : उसने और दाऊद के करीबियों ने कई मैच किए फिक्स

arbaaz khan lost 2.8 crore rupees in ipl 2018 betting
ARBAAZ

सोनू जलान ने पुलिस को बताया है कि उसने और दाऊद के करीबियों ने मिलकर कई मैच फिक्स किए हैं। इसके लिए उसने दुबई में एक बैठक भी कराई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में अरबाज खान भी मौजूद थे। 41 वर्षीय सोनू जलान, दाऊद इब्राहिम के करीबी इतिशाम और डॉक्टर के संपर्क में रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट और ऐप्प के जरिए चलता था सट्टा कारोबार

arbaaz khan lost 2.8 crore rupees in ipl 2018 betting
Salman and Arbaaz

पुलिस के मुताबिक, पूरा सट्टा कारोबार ‘बेट एंड टेक’ वेबसाइट और ऐप के जरिए चलाया जाता था। सोनू जालान भारत और अन्य गल्फ देशों के दलालों के साथ मिलकर बेट एंड टेक का लॉगइन आईडी और पासवर्ड व्हाट्सऐप के जरिए जनरेट कराता था। इससे दलालों को सट्टे के ऑनलाइन बाजार में एंट्री मिलती थी। एक्सटॉर्शन सेल के पुलिस इंस्पेक्टर राजकुमार कोथमिरे ने बताया कि सोनू भारत के दलालों का नाम कोड में लिखता था।

विज्ञापन

आईपीएल फाइनल में 10 करोड़ का मुनाफा कमाया

arbaaz khan lost 2.8 crore rupees in ipl 2018 betting
Arbaaz Khan

पुलिस इंस्पेक्टर कोथमिरे के अनुसार, हाल के आईपीएल फाइनल मैच में सोनू जालान ने कुल 10 करोड़ रुपयों का मुनाफा कमाया है। पुलिस का कहना है कि उसे जो डायरी मिली है, उसमे कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज, ठेकेदार और बिल्डरों का नाम हैं। साथ ही 100 सटोरियों के मोबाइल नंबर भी मिले हैं। गौर करने वाली बात यह है कि सोनू के मोबाइल से ही अरबाज खान के साथ वाली तस्वीरें मिली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed