{"_id":"5b52cb594f1c1b4e748b629a","slug":"arjun-tendulkars-father-sachin-tendulkar-international-debut-was-forgettable","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन डेब्यू मैच में बिना खाता खोले हुए आउट, पिता सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट में पदार्पण ऐसा हुआ था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अर्जुन डेब्यू मैच में बिना खाता खोले हुए आउट, पिता सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट में पदार्पण ऐसा हुआ था
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सचिन और अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : twitter
Link Copied
'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। 18 वर्षीय अर्जुन ने श्रीलंका के खिलाफ खेले पहले चार दिवसीय मैच में कुल दो विकेट लिए जबकि बल्लेबाजी के समय वह खाता भी नहीं खोल सके थे।
Trending Videos
2 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : zee news
उल्लेखनीय है कि अर्जुन के पिता महान सचिन तेंदुलकर का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू भी चमकीला नहीं रहा था। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट व वन-डे में डेब्यू किया था। 15 नवंबर 1989 को टेस्ट में डेब्यू करने वाले तेंदुलकर को पहली पारी में सिर्फ एक ओवर करने को मिला था, जिसमें उन्होंने 10 रन खर्च किए थे। वहीं 17 वर्षीय सचिन जब बल्लेबाजी करने उतरे तब वकार यूनिस ने उन्हें 15 रन के स्कोर पर आउट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
sachin tendulkar
दूसरी पारी में तेंदुलकर ने चार ओवर में 15 रन खर्च किए। मगर उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला और यह टेस्ट ड्रॉ हो गया था। सचिन तेंदुलकर का डेब्यू वन-डे तो और भी खराब रहा। अपने बेटे अर्जुन के जैसे ही मास्टर ब्लास्टर भी बिना खाता खोले आउट हो गए थे। सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ 18 दिसंबर 1989 को गुजरांवाला में वन-डे डेब्यू किया था। 88 रन का पीछा कर रही भारतीय टीम 16 ओवर में 80 रन पर ढेर हो गई थी।
4 of 5
सचिन तेंदुलकर
तेंदुलकर को सिर्फ दो गेंद खेलने का मौका मिला था और एक बार फिर वकार यूनिस ने उन्हें अपना शिकार बनाया था। हालांकि, तेंदुलकर ने शुरुआती असफलता से अपने विश्वास को डगमगाने नहीं दिया और आगे चलकर वह क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों की श्रेणी में शामिल हुए। उन्होंने टेस्ट में 15, 921 रन जबकि वन-डे में 18,426 रन बनाए। तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक जमाने वाले विश्व के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन तेंदुलकर
क्या हम उम्मीद कर सकते हैं कि अर्जुन तेंदुलकर का भविष्य भी अपने पिता के समान सफलता के शिखर पर पहुंचेगा क्योंकि उनके इंटरनेशनल क्रिकेट के करियर की शुरुआत में बहुत समानताएं हैं। अब इसका जवाब समय के साथ ही मिलेगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।