फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल की महिला बल्लेबाज ने जड़ा टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक, जड़े 10 छक्के

Sat, 09 Dec 2017 02:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 09 Dec 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
Ashleigh Gardner scores fastest century in womens big bash league history
एश्ले गार्डनर - फोटो : twitter

ऑस्ट्रेलिया की महिला बल्लेबाज एश्ले गार्डनर ने शनिवार को महिला बिग बैश लीग में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। सिडनी सिक्सर्स महिला टीम की तरफ से खेलते हुए 20 वर्षीया गार्डनर ने मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ केवल 47 गेंदों में शतक जमाया और महिला बिग बैश लीग में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

Ashleigh Gardner scores fastest century in womens big bash league history
एलिस पेरी - फोटो : twitter

गार्डनर ने 52 गेंदों में 9 चौको और 10 छक्को की मदद से 114 रन की पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत सिडनी सिक्सर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 242 रन बनाए। गार्डनर के अलावा कप्तान एलिस पेरी ने 49 गेंदों में 9 चौको और 4 छक्को की मदद से 91 रन की तूफानी पारी खेली। पेरी और गार्डनर ने दूसरे विकेट के लिए केवल 75 गेंदों में 150 रन की साझेदारी की।

Ashleigh Gardner scores fastest century in womens big bash league history
एश्ले गार्डनर - फोटो : twitter
तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरी गार्डनर ने शुरुआत से आक्रामक तेवर अपनाए और छक्को की बरसात की। उनके क्रीज पर रहते सिडनी 10 से अधिक रनरेट को बरकरार रखते हुए रन बनाए। जब गार्डनर ने शतक पूरा किया तब टीम का स्कोर 12.4 ओवर में एक विकेट पर 135 रन था। एलिस पेरी 30 रन बनाकर क्रीज पर जमी हुई थी।गार्डनर ने स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया और रिकॉर्ड्स बुक में हिट हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ashleigh Gardner scores fastest century in womens big bash league history
एश्ले गार्डनर - फोटो : twitter

इससे पहले गार्डनर ने सिर्फ 22 गेंदों में फिफ्टी पूरी करके महिला बिग बैश लीग में सबसे तेज अर्धशतक पूरा करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वैसे आपको बता दें कि पिछले साल एडिलेड स्ट्राइकर की सोफी डेविन ने 48 गेंदों में 103 रन ठोककर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 

विज्ञापन
Ashleigh Gardner scores fastest century in womens big bash league history
एश्ले गार्डनर - फोटो : twitter

इसी के साथ सिडनी सिक्सर्स ने महिला बिग बैश लीग में एक टीम द्वारा सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। सिडनी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 242 रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड सिडनी थंडर के नाम दर्ज था, जिसने मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 6 विकेट खोकर 200 रन बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed