{"_id":"57ac4d7b4f1c1bce75ee47c3","slug":"ashwin-and-saha-s-pair-create-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरा रिकॉर्ड चूकने से पहले अश्विन-साहा ने बना दिया था पहला रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरा रिकॉर्ड चूकने से पहले अश्विन-साहा ने बना दिया था पहला रिकॉर्ड
Thu, 11 Aug 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Aug 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आर अश्विन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम इंडिया के खिलाफ बेहतर खेल दिखाती हुई दिख रही है लेकिन इस मैच में एक समय ऐसा भी था जब भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों ने मेजबान कैरेबियाई गेंदबाजों को खूब छका दिया था। इन दोनों पुछल्ले बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए शतक भी ठोंक दिया। हालांकि बाद में विंडीज टीम ने दूसरे दिन मैच में वापसी जरूर कर ली।
2 of 6
आर अश्विन, साहा
- फोटो : PTI
पहले दिन भारत ने 126 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे और लग रहा था कि मेहमान टीम सस्ते में आउट हो जाएगी, लेकिन आर अश्विन (118) और रिदिमान साहा (104) ने छठे विकेट के लिए 213 रनों की साझेदारी करते हुए न सिर्फ टीम को 300 के पार पहुंचा दिया बल्कि अपने-अपने शतक भी ठोंक दिया। हालांकि दोनों की बेजोड़ जोड़ी महज 9 रन के अंतर से नया रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गई।
3 of 6
रिदिमान साहा
- फोटो : PTI
आर अश्विन और रिदिमान साहा ने छठे विकेट के लिए 213 रनों की साझेदारी की जो विदेशी धरती पर भारत की ओर से इस विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। अश्विन और साहा महज 9 रन से सबसे बड़ी साझेदारी करने का भारतीय रिकॉर्ड बनाने से चूक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रिदिमान साहा
- फोटो : PTI
साहा और अश्विन से पहले छठे विकेट के लिए 1996-97 में सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 222 रनों की सबसे बड़ी भारतीय साझेदारी की थी। और अब इसे तोड़ने का शानदार मौका था, लेकिन साहा और अश्विन सिर्फ 9 रन से चूक गए। यह जोड़ी भले ही सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर सकी लेकिन एक नया रिकॉर्ड तो बना ही दिया।
विज्ञापन
5 of 6
अश्विन
- फोटो : getty
ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से छठे और सातवें नंबर के बल्लेबाजों ने शतक लगाने का कारनामा किया है। आर अश्विन छठे और रिदिमान साहा सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। दोनों ने शतक ही ठोंक दिया। अश्विन ने इसी कैरेबियाई टीम के खिलाफ अपने सभी चारों शतक लगाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।