{"_id":"584e5cb84f1c1b686f6497e3","slug":"ashwin-answerd-andersion-s-question-on-virat-s-technique","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली पर एंडरसन के कटाक्ष का अश्विन ने दिया जवाब ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली पर एंडरसन के कटाक्ष का अश्विन ने दिया जवाब
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Dec 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई चौथे दिन हार की कगार पर बैठी इंग्लैंड के सबसे सीनियर गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने विराट को लेकर ऐसा बयान दे दिया जिसे लेकर हर तरफ खलबली मच गई। जिमी एंडरसन ने कहा कि भारतीय पिचों पर विराट कोहली की तकनीकि खामियां उजागर नहीं हो पाती हैं। एंडरसन ने कहा कि अगर भारतीय कप्तान की तकनीकी खामियां उजागर नहीं हो रही हैं तो उसका कारण मददगार भारतीय विकेट हैं जिसमें पर गति और मूवमेंट की कमी है।
कोहली पर एंडरसन के कटाक्ष का अश्विन ने दिया जवाब
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
एंडरसन ने साल 2014 में भारत के इंग्लैंड दौरे के समय विराट कोहली को लगातार परेशान किया था। वहां विराट ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर लगातार आउट हो रहे थे। ऐसे में वर्तमान दौरे में टीम इंडिया के कप्तान विराट ने सीरीज में तकरीबन 700 रन बनाकर इंग्लैंड के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। इसके साथ ही सीरीज में 3-0 से निर्णायक जीत हासिल कर ली है। जबकि सीरीज का आखिरी मैच 16 दिसंबर से चेन्नई में खेला जाना है।
कोहली पर एंडरसन के कटाक्ष का अश्विन ने दिया जवाब
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
एंडरसन के कटाक्ष का जवाब उन्हें मैच के पांचवें और अंतिम दिन ही मिल गया। पांचवें दिन जब एंडरसन बल्लेबाजी करने उतरे तो रविचंद्रन अश्विन उनके साथ बल्लेबाजी के छोर पर कुछ कहते गए। हालांकि अंपायर ने बीच-बचाव किया लेकिन तब तक अश्विन एंडरसन से अपनी बात कह चुके थे। इसके बाद अश्विन ने ही एंडरसन को उमेश यादव के हाथों कैच कराकर भारत को 3-0 के अंतर से सीरीज में जीत दिला दी। अश्विन ने मैच में कुल 12 विकेट लेकर अंग्रेजों की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली पर एंडरसन के कटाक्ष का अश्विन ने दिया जवाब
जेम्स एंडरसन
- फोटो : getty
कोहली को लेकर एंडरसन के बयान का विवाद तब शुरू हुआ जब एंडरसन से यह पूछा गया कि क्या विराट की तकनीक में कुछ बदलाव आया है। इसके जवाब में एंडरसन ने कहा कि मुझे सिर्फ इतना लगता है कि उसके अंदर जो तकनीक खामियां हैं वह यहां नजर नहीं आ रही हैं। विकेटों ने इसे समीकरण से बाहर कर दिया है। विकेट में इतनी गति नहीं है कि गेंद बल्ले का किनारा ले जैसा कि हमनें इंग्लैंड में कुछ अधिक मूवमेंट के साथ उसके खिलाफ किया था।
विज्ञापन
कोहली पर एंडरसन के कटाक्ष का अश्विन ने दिया जवाब
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
एंडरसन ने आगे कहा कि जब पिच पर गति और मूवमेंट नहीं होता है तो वह अच्छा खेलते हैं। ऐसे हालात में खेलने के वह आदी हैं। वह स्पिन के काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। बतौर गेंदबाद यदि आप सटीक नहीं हैं और हाथ आए मौकों का फायदा नहीं उठाते तो वह आपके लिए परेशानियां खड़ी करेंगे।