सब्सक्राइब करें
SRH Inning
2/1 (1.1 ov)
Travis Head 0(1)*
Ishan Kishan 2 (5)
Rajasthan Royals elected to bowl

Asia Cup: भारतीय प्लेइंग-11 में संजू पर जितेश को मिल सकती है तरजीह, स्ट्राइक-रेट है वजह; देखें दोनों के आंकड़े

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Aug 2025 10:35 AM IST
सार

आंकड़ों के आधार पर साफ दिखता है कि जितेश शर्मा की दावेदारी मिडिल ऑर्डर के लिए संजू सैमसन से ज्यादा मजबूत है। हालांकि, सैमसन का अनुभव बड़ा है और उन्हें लंबे समय से मौके भी मिलते रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया अगर एशिया कप में आक्रामक ब्रांड क्रिकेट खेलना चाहती है, तो निचले क्रम में जितेश शर्मा जैसे बल्लेबाज का शामिल होना ज्यादा तार्किक होगा।

विज्ञापन
Asia Cup 2025 India Playing 11 Jitesh Sharma May Get Preference Over Sanju Samson Strike Rate Key Factor
सैमसन और जितेश - फोटो : ANI
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है और अब सबसे बड़ी बहस टीम संयोजन को लेकर हो रही है। उप-कप्तान शुभमन गिल के चयन के बाद बल्लेबाजी क्रम लगभग तय दिखता है। गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ओपनिंग करती दिख सकती है, वहीं सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा नंबर-तीन और चार पर नजर आएंगे। ऐसे में असली सवाल यह है कि मिडिल ऑर्डर में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर किसे मौका मिलेगा- संजू सैमसन या जितेश शर्मा?

 
Trending Videos
Asia Cup 2025 India Playing 11 Jitesh Sharma May Get Preference Over Sanju Samson Strike Rate Key Factor
जितेश और सैमसन - फोटो : ANI
सैमसन बनाम जितेश: आंकड़े क्या कहते हैं?
संजू सैमसन ने भारत के लिए अब तक 38 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियां खेली हैं। इसमें उन्होंने 861 रन बनाए हैं और उनका औसत 25.32 और स्ट्राइक रेट 152.39 का रहा है। लेकिन अगर मिडिल ऑर्डर (नंबर 5-6) की बात करें तो उनके आंकड़े इतने प्रभावशाली नहीं हैं। पांचवें नंबर पर सैमसन ने पांच पारियों में सिर्फ 62 रन बनाए हैं और उनका औसत 20.67 और स्ट्राइक रेट 131.91 रहा है। छठे नंबर पर तो उन्होंने केवल एक पारी खेली है, जिसमें 12 रन ही आए और स्ट्राइक रेट भी 100.00 का है।

वहीं, जितेश शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी केवल सात टी20 पारियां खेली हैं और 100 रन बनाए हैं। उनका औसत भले ही 14.29 हो, लेकिन निचले क्रम पर उनका स्ट्राइक रेट 147.06 रहा है। खासकर छठे नंबर पर उन्होंने चार पारियों में 64 रन बनाए हैं और स्ट्राइक रेट 152.38 का रहा, जो सैमसन से बेहतर है। यह दिखाता है कि निचले क्रम में मैच फिनिश की भूमिका जितेश सैमसन से बेहतर निभा सकते हैं। जितेश ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ऐसा किया भी था, जब उन्होंने अकेले दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 230+ रन चेज किया था। आईपीएल के आंकड़ो से तस्वीर और साफ हो जाती है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) – नंबर 5 और 6 पर

खिलाड़ी बैटिंग पोज़िशन पारी रन स्ट्राइक रेट
संजू सैमसन नं. 5 5 62 131.91
  नं. 6 1 12 100.00
जितेश शर्मा नं. 5 2 31 140.91
  नं. 6 4 64 152.38
विज्ञापन
विज्ञापन
Asia Cup 2025 India Playing 11 Jitesh Sharma May Get Preference Over Sanju Samson Strike Rate Key Factor
जितेश और सैमसन - फोटो : ANI
आईपीएल आंकड़े से तस्वीर और साफ
आईपीएल के आंकड़े देखें तो जितेश का पलड़ा और भारी हो जाता है। जितेश ने आईपीएल में 47 पारियों में 991 रन बनाए हैं। उनका औसत 25.41 और स्ट्राइक रेट 157.05 रहा है, जो कि शानदार है। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उनका औसत 31.15 और स्ट्राइक रेट 168.75 है। छठे नंबर पर जितेश ने 16 पारियों में 405 रन बनाए हैं। उन्होंने आरसीबी के लिए फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई थी। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी बयान दिया था कि जितेश ने शानदार प्रदर्शन कर, टीम में अपनी जगह अर्जित की है।

वहीं, संजू सैमसन के आईपीएल आंकड़ो की बात करें, तो उन्होंने 172 पारियों में 4704 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 30.95 और स्ट्राइक रेट 139.05 का रहा है। हालांक, सिर्फ नंबर-तीन पर बल्लेबाजी करते हुए उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इस पोजिशन पर उन्होंने 94 पारियों में 3096 रन बनाए हैं। उनका औसत 38.22 और स्ट्राइक रेट 143.33 का रहा है। वहीं, नंबर पांच और छह पर उनका औसत और स्ट्राइक रेट, दोनों में गिरावट आती है। नंबर पांच पर उनका औसत 11.33 और स्ट्राइक रेट 136.00 का रहा है, जबकि नंबर छह पर उनका औसत 20.00 का और स्ट्राइक रेट 102.56 का है। यानी लोअर मिडिल ऑर्डर में उनकी चमक फीकी पड़ जाती है।

आईपीएल (IPL) – नंबर 5 और 6 पर

खिलाड़ी बैटिंग पोजिशन पारी रन स्ट्राइक रेट
संजू सैमसन नं. 5 3 34 136.00
  नं. 6 6 80 102.56
जितेश शर्मा नं. 5 18 374 168.75
  नं. 6 16 405 178.95
Asia Cup 2025 India Playing 11 Jitesh Sharma May Get Preference Over Sanju Samson Strike Rate Key Factor
जितेश और सैमसन - फोटो : ANI
टीम संयोजन में क्यों महत्वपूर्ण है स्ट्राइक रेट?
एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में अक्सर मिडिल ऑर्डर को तेज रन बनाने होते हैं। खासकर जब गिल और अभिषेक जैसी ओपनिंग जोड़ी पावरप्ले का फायदा उठाती है, तो नंबर पांच-छह पर आने वाले बल्लेबाज से उम्मीद की जाती है कि वह कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदल दे या फिर आते ही बड़े शॉट लगाए। यही कारण है कि चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट स्ट्राइक रेट को ज्यादा अहमियत देते हैं। जितेश लोअर ऑर्डर में इसमें सैमसन से ज्यादा सक्षम दिखते हैं। संजू सैमसन का खेल तकनीकी तौर पर भले ही ज्यादा सॉलिड लगे, लेकिन मिडिल ऑर्डर में जितेश शर्मा का निडर अंदाज और लगातार स्ट्राइक रोटेट करने की क्षमता टीम के लिए ज्यादा कारगर साबित हो सकती है।

आंकड़ों के आधार पर साफ दिखता है कि जितेश शर्मा की दावेदारी मिडिल ऑर्डर के लिए संजू सैमसन से ज्यादा मजबूत है। हालांकि, सैमसन का अनुभव बड़ा है और उन्हें लंबे समय से मौके भी मिलते रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया अगर एशिया कप में आक्रामक ब्रांड क्रिकेट खेलना चाहती है, तो निचले क्रम में जितेश शर्मा जैसे बल्लेबाज का शामिल होना ज्यादा तार्किक होगा। अब देखना यह होगा कि सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट किसे चुनते हैं- अनुभव वाले सैमसन को या बेहतर स्ट्राइक रेट वाले जितेश को।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed