फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asia Cup: शीर्ष क्रम से लेकर गेंदबाजी विभाग तक, हर स्थान के लिए कई दावेदार; चयनकर्ताओं के सामने गंभीर समस्या

Mon, 18 Aug 2025 01:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Aug 2025 01:28 PM IST
सार

अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर सकती है। इसके लिए कई दावेदार मौजूद हैं, लेकिन सबसे ज्यादा नजर इस बात पर है कि शुभमन गिल को इस टूर्नामेंट के लिए मौका मिलेगा या नहीं। 

विज्ञापन
Asia Cup 2025 Squad Selection for Team India Multiple Contenders Emerge for Batting and Bowling Spots
शुभमन गिल - फोटो : ANI

एशिया कप के लिए भारतीय टीम के घोषित होने का इंतजार सभी को है। माना जा रहा है मंगलवार को राष्ट्रीय चयन समिति अगले महीने होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन करेगी। चयनकर्ताओं के सामने इस बार गंभीर समस्या है क्योंकि लगभग हर स्थान के लिए कई दावेदार मौजूद हैं। एक बड़ा सवाल जो सभी के जेहन में है वो यह कि शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल किस तरह टी20 टीम में फिट बैठ पाएंगे? 



मौजूदा परिस्थितियों में टेस्ट कप्तान गिल जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था, वह एशिया कप के लिए टीम में जगह बनाने के लिए फिट नहीं बैठ रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि गिल का नौ से 28 सितंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए जगह बना पाना मुश्किल है। अजीत अगरकर और उनके सहयोगियों के लिए विचार-विमर्श का मुख्य मुद्दा यह होगा कि किसी ऐसी चीज को कैसे ठीक किया जाए जिसे सुधारने की आवश्यकता नहीं है।

Asia Cup 2025 Squad Selection for Team India Multiple Contenders Emerge for Batting and Bowling Spots
संजू सैमसन-तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
शीर्ष क्रम में ही छह दावेदार 
भारतीय क्रिकेट में फिलहाल टी20 के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है क्योंकि कम से कम 30 ऐसे खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं। एक ही स्थान के लिए तीन से चार विकल्प मौजूद हैं। शीर्ष तीन स्थान के लिए छह खिलाड़ी मौजूद हैं। पिछले सीजन अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शीर्ष क्रम में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन साथ ही गिल, यशस्वी जायसवाल और आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप जीतने वाले साई सुदर्शन भी कम नहीं हैं। 
Asia Cup 2025 Squad Selection for Team India Multiple Contenders Emerge for Batting and Bowling Spots
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : PTI
स्पिन आक्रमण के लिए किसे मिलेगा मौका?
गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई एक ही स्थान के लिए दावेदारों में शामिल हैं और लंबे समय तक युजवेंद्र चहल को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है। चयनकर्ताओं को सिर्फ 15 खिलाड़ी ही चुनने हैं और टी20 के लिहाज से यह देखना दिलचस्प होगा कि चयन समिति क्या फैसला लेती है। टीम प्रबंधन के एक महत्वपूर्ण सदस्य का मानना है कि पिछले सत्र में नियमित रूप से प्लेइंग-11 में शामिल रहे किसी भी खिलाड़ी को किसी बड़े स्टार को जगह देने के लिए टीम से बाहर करना अनुचित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Asia Cup 2025 Squad Selection for Team India Multiple Contenders Emerge for Batting and Bowling Spots
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
टी20 कप्तान के रूप में बेहतर है सूर्यकुमार का रिकॉर्ड 
दूसरा विकल्प यह है कि भारतीय क्रिकेट में सभी प्रारूप के लिए एक कप्तान रहना हमेशा से बड़ा मार्केटिंग ब्रांड रहा है। इस स्थिति में गिल दावेदार हो सकते हैं, लेकिन यह मामला उतना भी आसान नहीं है जितना सोचा जा रहा है। रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टी20 टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और उसका जीत का प्रतिशत 85 फीसद रहा है। सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम ने 20 में से 17 मैच जीते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन सभी मैचों में गिल और यशस्वी शामिल नहीं रहे हैं। पिछले एक साल में टेस्ट प्रतिबद्धताओं में व्यस्त होने से पहले गिल और यशस्वी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे थे और आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
Asia Cup 2025 Squad Selection for Team India Multiple Contenders Emerge for Batting and Bowling Spots
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
गिल के लिए कौन करेगा 'त्याग'?
टेस्ट को प्राथमिकता देने से पहले गिल टी20 टीम के उपकप्तान भी थे। लेकिन बाद में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को उपकप्तानी का जिम्मा सौंपा गया और वह भरोसा पर खरे भी उतरे। हालांकि उन्हें दीर्घकालिक नेतृत्व का उम्मीदवार नहीं माना जाता है। अगर गिल को उपकप्तानी मिलती है तो यह अक्षर के लिए सही बात नहीं होगी। अगर मंगलवार को चयनकर्ता 15 सदस्यीय टीम में गिल का चयन करते हैं तो उन्हें प्लेइंग-11 में भी रखा जाएगा। ऐसे में सैमसन, अभिषेक और तिलक में से किसी एक को अपने बल्लेबाजी स्थान में बदलाव करना होगा। इतना ही नहीं गिल को टीम में शामिल करने से रिंकू सिंह को बाहर रखना होगा। गंभीर के कार्यकाल में रिंकू ने ना तो कोलकाता नाइट राइडर्स और ना ही भारतीय टीम के लिए कुछ अविश्वनीय प्रदर्शन किया है। गंभीर की किताब में कोई निश्चित फिनिशर नाम की चीज नहीं है, इसलिए चयन आसान नहीं रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed