फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अश्विन' ने तेज गेंदबाजी में ढाया कहर, कर्नाटक ढेर 

Sun, 25 Dec 2016 01:58 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Dec 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Aswin Christ took 6 wickets against karnataka
अश्विन क्राइस्ट
अश्विन और तेज गेंदबाजी, यह सुनकर आपको कुछ अटपटा लग रहा होगा। लेकिन तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए अश्विन ने कर्नाटक के खिलाफ अपनी तेज गेंदबाजी से आतंक मचा दिया और करुण नायर, केएल राहुल और मनीष पांडे जैसे स्टार बल्लेबाजों से सजी कर्नाटक की टीम मजह 88 रन पर ढेर हो गई। 


 

'अश्विन' ने तेज गेंदबाजी में ढाया कहर, कर्नाटक ढेर 

Aswin Christ took 6 wickets against karnataka
केएल राहुल - फोटो : BCCI
शुक्रवार को शुरू हुए रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु के तेज गेंदबाज अश्विन क्राइस्ट ने कहर ढा दिया। तेज गेंदबाजी से कहर रविचंद्रन अश्विन ने नहीं बल्कि अश्विन क्राइस्ट ने ढाया। अश्विन ने मैच के पहले दिन 13.1 ओवर में 31 रन देकर छह विकेट हासिल किए। अश्विन ने कुन्नियन अब्बास (0), मनीष पांडे (28), करुण नायर (14), स्टुअर्ट बिन्नी (0), चिदंबरम गौतम (2) और विनय कुमार(14) को अपना शिकार बनाया। 

 

'अश्विन' ने तेज गेंदबाजी में ढाया कहर, कर्नाटक ढेर 

Aswin Christ took 6 wickets against karnataka
करुण नायर - फोटो : PTI
चेन्नई टेस्ट में तिहरा शतक बनाने वाले करुण नायर, दोहरे शतक से महज एक रन से चूकने वाले केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों की इस गेंदबाज के सामने एक नहीं चली। क्राइस्ट ने फर्स्ट डाउन उतरे के अब्बास को 24 बॉल तक जूझने के बाद भी बगैर खाता खोले वापस भेजा। मनीष पांडे ने 28 रन बना कर लड़ने की कुछ कोशिश की। लेकिन 61 रन के टीम टोटल पर ही अश्विन ने पांडे और बिन्नी को भी आउट कर दिया। करुण 14 रन पर अश्विन का शिकार बने। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed