{"_id":"5ff5bff58ebc3e3406243f6c","slug":"austraia-vs-india-tom-moody-says-steve-smith-is-a-caged-lion-ready-to-burst-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले दो टेस्ट में सिर्फ 10 रन बनाने वाले स्मिथ को इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, 'पिंजरे में बंद शेर...'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले दो टेस्ट में सिर्फ 10 रन बनाने वाले स्मिथ को इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, 'पिंजरे में बंद शेर...'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 06 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर टॉम मूडी ने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट में केवल 10 रन बनाने वाले स्टीव स्मिथ को 'पिंजरे में बंद शेर...' करार दिया है। स्मिथ का समर्थन करते हुए मूडी ने कहा कि यह स्टार बल्लेबाज ‘पिंजरे में बंद शेर है, जो हमले के लिए तैयार है’।
2 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : twitter@ICC
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले स्मिथ भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट में सिर्फ 10 रन बना पाए हैं और मूडी ने कहा कि वह बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार हैं।
3 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ट्विटर
मूडी ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, 'आपको उसका रिकॉर्ड देखना चाहिए, वह बड़ी पारी खेलने के करीब है, इससे अच्छे प्रदर्शन की गारंटी नहीं मिलती लेकिन यह आपको बताता है कि पिंजरे में शेर बंद है, जो हमला करने को तैयार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : screenshot from video by twitter@cricketcomau
मूडी ने आगे कहा, 'वह नए साल में रन बनाए यह सुनिश्चित करने के लिए उससे अधिक प्रतिबद्ध कोई और नहीं होगा।' उन्होंने कहा, 'केन विलियमसन, विराट कोहली और स्मिथ को लेकर हमेशा बाते होती हैं इसलिए वह यह सुनिश्चित करने को बेताब होगा कि नियमित रूप से इस बातचीत का हिस्सा बना रहे।'
विज्ञापन
5 of 5
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
- फोटो : social media
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट सात जनवरी यानी कल से सिडनी में खेला जाएगा। फिलहाल, चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।