फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंपायर से उलझे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, बोर्ड ने किया सस्पेंड

Sun, 17 Nov 2019 12:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 17 Nov 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Australia ban James Pattinson from Pakistan Test for personal abuse
australia cricket team

ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन ने मैच के दौरान मैदान पर एक खिलाड़ी अपशब्द कह दिया। इसके बाद उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है। जिसके कारण वह पाकिस्तान के खिलाफ इस सप्ताह शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस तेज गेंदबाज को पिछले सप्ताह विक्टोरिया के क्वीन्सलैंड के खिलाफ शैफील्ड शील्ड मैच के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

Australia ban James Pattinson from Pakistan Test for personal abuse
जेम्स पैटिनसन - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि पैटिनसन ने क्या कहा था, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसे फिल्डिंग के दौरान एक खिलाड़ी के लिए अपशब्दों का उपयोग करना’ बताया है। पिछले 18 महीनों में यह तीसरा अवसर है जबकि पैटिनसन ने आचार संहिता का उल्लंघन किया, जिसके कारण उन्हें एक मैच के लिए निलंबित किया गया।

Australia ban James Pattinson from Pakistan Test for personal abuse
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष अधिकारी सीन कैरोल ने बयान में कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम व्यवहार के उच्च मानकों को बनाए रखें और इस मामले में की गई कार्रवाई से यह पता चलता है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच गुरुवार से शुरू होने जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia ban James Pattinson from Pakistan Test for personal abuse
मिशेल स्टार्क - फोटो : ट्विटर

पैटिनसन पर प्रतिबंध लगने से मिशेल स्टार्क का ब्रिस्बेन में गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच खेलने का रास्ता भी साफ हो गया है। पैटिनसन पर प्रतिबंध लगने से मिशेल स्टार्क का ब्रिस्बेन में गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच खेलने का रास्ता भी साफ हो गया है। वहीं इस बारे में तेज गेंदबाज पैटिंसन ने कहा कि मैंने उस एक पल में गलती कर दी, मुझे तुरंत ही इस बात का एहसास हुआ और मैंने इसके लिए उसी वक्त माफी मांगी। अंपायर और विरोधी खिलाड़ियों से इस बात के लिए माफी मांगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed