सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न पर लगा एक साल का बैन, लंदन में छठी बार तोड़ा कानून

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 24 Sep 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
Australia cricketer shane warne banned from driving for one year due to over speeding
शेन वार्न - फोटो : social media

दुनियाभर के क्रिकेटर्स को अपनी फिरकी पर नचाने वाले वॉर्न खुद संन्यास के बाद अक्सर विवादों के बीच ही घूमते रहते हैं। हमेशा से विवादों में रहने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न एक बार फिर से विवाद में फंस गए हैं। 

Trending Videos
Australia cricketer shane warne banned from driving for one year due to over speeding
Shane Warne

ताजा मामले में सोमवार को वॉर्न पर 12 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है। दो साल के अंदर छठी बार तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने की वजह से अब वे एक साल तक गाड़ी नहीं चला पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia cricketer shane warne banned from driving for one year due to over speeding
शेन वार्न

पूर्व लेग स्पिनर ने खुद माना कि वे पिछले साल लंदन में किराए की जगुआर गाड़ी को 64किमी/घंटे की रफ्तार से भगा रहे थे जिसकी वजह से कानून टूटा, इस वजह से अब उन्हें नियम के अनुसार एक साल तक गाड़ी चलाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Australia cricketer shane warne banned from driving for one year due to over speeding
शेन वार्न - फोटो : SELF

इतना ही नहीं 50 वर्षीय वॉर्न को 2 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना देने के लिए भी कहा गया है। वॉर्न पश्चिमी लंदन में रहते हैं और ये छठी बार था जब उन्होंने ट्रैफिक नियम तोड़ा जिसके बाद उन्हें सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
Australia cricketer shane warne banned from driving for one year due to over speeding
शेन वार्न - फोटो : SELF

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट चटकाने वाले ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न ने जितना अपने खेल से दुनिया को प्रभावित किया है उतना ही वे विवादों की वजह से भी चर्चा में रहे हैं। 

इससे पहले 1998 में वॉर्न पर बुकी/बिचौलिए को जानकारी देने के लिए जुर्माना लगाया गया था और 2003 के वर्ल्ड कप से कुछ दिन पहले वो प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का दोषी पाए जाने पर एक साल के बैन के साथ क्रिकेट से दूर हो गए थे। वॉर्न कई सारे सेक्स स्कैंडल्स में भी फंस चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed