सब्सक्राइब करें

VIDEO: विराट कोहली पर लग सकता है बैन, मैदान में तीसरी बार की ये बड़ी गलती

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 24 Sep 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
ICC warns and credited one demerit point to Virat kohli for his shoulder contact with hendricks
विराट कोहली और अंपायर - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली एक बार फिर से मैदान पर अपने बर्ताव की वजह से फंस गए हैं। तीसरे टी-20 मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी के साथ कंधा टकराने की वजह से आईसीसी ने उन्हें एक नेगेटिव पॉइंट दिया है।



अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को मैदान पर दुर्व्यवहार के लिए चेतावनी दी है। साथ ही विराट के अनुशासनात्मक रेकॉर्ड में एक अन्य नेगेटिव पॉइंट भी जोड़ दिया है। इसी के साथ अब विराट के खाते में तीन नेगेटिव पॉइंट जुड़ चुके हैं और अब वे बैन के करीब पहुंच चुके हैं।

Trending Videos
ICC warns and credited one demerit point to Virat kohli for his shoulder contact with hendricks
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई

दरअसल बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए आखिरी टी-20 मुकाबले में रन लेने के दौरान विराट का कंधा ब्यूरेन हेंड्रिक्स से गलत ढंग से टकरा गया था जिसकी वजह से उन्हें आईसीसी की आचार संहिता के पहले स्तर का दोषी पाया गया है। 

सितंबर, 2016 में आईसीसी के नए नियमों के लागू होने के बाद से कोहली की ये तीसरी गलती है। उन्हें आईसीसी के आर्टिकल 2.12 के तहत चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC warns and credited one demerit point to Virat kohli for his shoulder contact with hendricks
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

दरअसल रविवार को खेले गए मैच में भारतीय पारी के दौरान पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर रन दौड़ते वक्त विराट कोहली का कंधा गलत ढंग से ब्यूरन हेंडरिक्स से टकरा गया। रन दौड़ने के दौरान हेंडरिक्स उनके रास्ते में आ गए। इस पर विराट ने उन्हें कंधे से धकेलते हुए किनारे कर दिया था। इसपर फील्ड अंपायर नितिन मेनन और सीके नंदन ने इसकी शिकायत मैच रेफरी से की जिसके बाद विराट पर कार्रवाई की गई।
 

ICC warns and credited one demerit point to Virat kohli for his shoulder contact with hendricks
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी के नए नियम के मुताबिक यदि दो साल की अवधि में किसी खिलाड़ी को 4 नेगेटिव पॉइंट्स मिलते हैं तो इसे एक सस्पेंशन पॉइंट के बराबर माना जाएगा। ऐसी स्थिति में आईसीसी के नियम के मुताबिक किसी खिलाड़ी पर बैन भी लग सकता है। वहीं अगर किसी खिलाड़ी के दो सस्पेंशन पॉइंट्स हो जाते हैं तो फिर उस खिलाड़ी पर एक टेस्ट/वन-डे/दो टी-20 मैचों के लिए बैन किया जा सकता है। 

विज्ञापन
ICC warns and credited one demerit point to Virat kohli for his shoulder contact with hendricks
विराट कोहली - फोटो : social Media

बता दें कि इससे पहले भी विराट पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में सेंचूरियन में हुए मैच में फिल्ड अंपायर माइकल गफ और फिर इस साल वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में अंपायर अलीम दर से अत्यधिक अपील की वजह से आईसीसी के दोषी पाए जा चुके हैं और दो नेगेटिव पॉइंट ले चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed