फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी चोटिल, इकट्ठा करते ही खड़ी हो जाएगी घायलों की प्लेइंग इलेवन

Wed, 13 Jan 2021 11:39 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 13 Jan 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
australia vs india: With Bumrah and Ashwin fitness issues, Team Indias list of injury concern
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर @mayankcricket

15 जनवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बाॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जाना है। इससे पहले टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं तो कई चौथे टेस्ट से बाहर। चोटों से जूझ रही भारतीय क्रिकेट टीम को मंगलवार को एक और झटका लगा जब तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह पेट में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर हो गए। इस वक्त टीम इंडिया में चोटिल खिलाड़ियों की फेहरिस्त लंबी है। लगभग एक दर्जन खिलाड़ी चोटिल हैं। आइए शुरू से शुरुआत करते हैं और एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के 13 चोटिल खिलाड़ियों पर...


 

australia vs india: With Bumrah and Ashwin fitness issues, Team Indias list of injury concern
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इशांत शर्मा 
चोटिल खिलाड़ियों सबसे पहले नाम आता है तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का। आईपीएल के 13वें सीजन के दौरान बाजू में चोट लगी। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में जगह नहीं बना सके। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी घरेलू टूर्नामेंट के लिए उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम उनका चयन लगभग तय माना जा रहा है।

australia vs india: With Bumrah and Ashwin fitness issues, Team Indias list of injury concern
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social Media

भुवनेश्वर कुमार
सीमित ओवरों के विशेषज्ञ और टेस्ट टीम के रिजर्व तेज गेंदबाज भुवनेश्वर को आईपीएल मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट लगी। रिहैबिलिटेशन के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर रहे। मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए वापसी की। इंग्लैंड के खिलाफ चयन तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
australia vs india: With Bumrah and Ashwin fitness issues, Team Indias list of injury concern
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @Karankk319

रोहित शर्मा 
टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा भी आईपीएल के 13वें सीजन के दौरान चोटिल हो गए थे। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वन-डे सीरीज के लिए चयनित टीम से बाहर कर दिया था। हालांकि, चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में उन्होंने नहीं खेला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी हुई। 

विज्ञापन
australia vs india: With Bumrah and Ashwin fitness issues, Team Indias list of injury concern
उमेश यादव चोटिल - फोटो : ट्विटर

उमेश यादव
मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन उमेश यादव पिंडली में चोट के चलते सीरीज से बाहर हुए थे। उमेश तीसरे दिन दूसरी पारी में गेंदबाजी करने आए। इस दौरान वह अच्छी लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में ओपनर जो बर्न्स को आउट किया लेकिन फिर चौथे ओवर में उन्हें पिंडली की मांसपेशियों में दर्द शुरू हो गया। इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल भेजा गया जिसके बाद वह भी सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए। उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को टीम इंडिया में शामिल किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed