{"_id":"5f756a4a6b0def5c7759b163","slug":"most-fatal-place-on-earth-red-zone-of-france-known-as-zone-rouge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की एक ऐसी खतरनाक जगह, जहां 100 साल से नहीं गया कोई इंसान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया की एक ऐसी खतरनाक जगह, जहां 100 साल से नहीं गया कोई इंसान
दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो वीरान हैं, लेकिन रहस्यमय लगती हैं। वैसे तो ऐसी जगहों पर ज्यादातर लोग नहीं जाते, क्योंकि वहां से जुड़ी कई डरावनी कहानियां प्रचलित होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिल्कुल वीरान है। वहां कोई भी आता-जाता नहीं है। दरअसल, 100 साल पहले इस जगह लोग रहा करते थे, लेकिन बाद में घटी एक घटना की वजह से अब वहां कोई भी नहीं जाता। यहां तक कि उस जगह पर जानवरों के भी जाने पर पाबंदी है। यह जगह फ्रांस के उत्तर-पूर्वी इलाके में स्थित है। यहां लोगों के नहीं आने के पीछे एक खतरनाक कहानी है, जो हैरान कर देती है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इस जगह का नाम 'जोन रोग' है। यह इतना खतरनाक है कि यहां जगह-जगह 'डेंजर जोन' के बोर्ड लगाए हुए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है कि अगर कोई गलती से भी इस जगह के आसपास आ गया तो वह यह बोर्ड पढ़कर आगे बढ़ने की गलती नहीं करेगा। हालांकि इस जगह को फ्रांस के बाकी जगहों से अलग-थलग रखा गया है, ताकि यहां तक कोई आ न सके।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस जगह को 'रेड जोन' के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि प्रथम विश्व युद्ध से पहले इस इलाके में कुल नौ गांव थे, जहां लोग रहते थे और खेती-बाड़ी कर अपना गुजारा करते थे। लेकिन विश्व युद्ध के समय इस जगह पर इतने बम-गोले गिरे कि पूरा का पूरा इलाका ही तहस-नहस हो गया, कई लोग मारे गए और यह जगह रहने लायक नहीं बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कहा जाता है कि इस पूरे इलाके में भारी मात्रा में केमिकल युक्त युद्ध सामग्री फैली हुई है, जिसकी वजह से यहां की जमीन जहरीली हो गई है। इतना ही नहीं, यहां की पानी में भी जानलेवा तत्व मिले हुए हैं। चूंकि यह इलाका बहुत बड़ा है और पूरे इलाके की जमीन और पानी को केमिकल मुक्त बनाना संभव नहीं था, इसलिए फ्रांस सरकार ने यहां लोगों के आने पर ही पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन
5 of 5
जोन रोग, फ्रांस
- फोटो : Facebook/Zero Foxtrot
साल 2004 में यहां की मिट्टी और पानी की जांच की गई थी, जिसमें भारी मात्रा में आर्सेनिक पाया गया था। आर्सेनिक एक ऐसा जहरीला पदार्थ है, जिसकी थोड़ी सी भी मात्रा अगर गलती से इंसान के मुंह में चला जाए तो कुछ ही घंटों में उसकी मौत भी हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।