{"_id":"5d6febee8ebc3e014031715a","slug":"bangladesh-vs-afghanistan-rashid-khan-on-cusp-of-history-set-to-break-world-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरते ही राशिद खान रच देंगे इतिहास, तोड़ेंगे विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरते ही राशिद खान रच देंगे इतिहास, तोड़ेंगे विश्व रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 05 Sep 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
राशिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कमान युवा स्पिनर राशिद खान के हाथों में होगी। मैदान पर उतरते ही राशिद खान टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच देंगे।
2 of 6
राशिद खान
बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरते ही राशिद खान टेस्ट इतिहास में किसी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। राशिद खान 20 वर्ष 350 दिन की उम्र में टेस्ट मैच में कप्तानी करने उतरेंगे।
3 of 6
राशिद खान
- फोटो : file photo
इसके साथ ही वो टेस्ट इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बन जाएंगे। राशिद खान को वर्ल्ड कप 2019 के बाद गुलबदीन नाइब की जगह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राशिद खान
- फोटो : file photo
राशिद से पहले टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने के मामले में पहले स्थान पर जिम्बाब्वे के ततेंदा ताइबू हैं। ताइबू ने 20 वर्ष 358 दिन की उम्र में टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। तायबू पहली बार वर्ष 2004 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में कप्तानी करने उतरे थे। लेकिन अब राशिद खान उन्हें पीछे छोड़कर ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
राशिद खान
- फोटो : ESPN
बता दें कि ये दोनों टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अपना पहला मैच खेलेंगे। कप्तानी को लेकर राशिद ने कहा, 'मैं काफी रोमांचित हूं। यह नई भूमिका है और मैं सकारात्मक रहकर खेल का पूरा मजा लेने की कोशिश करूंगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।