फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांग्लादेशी क्रिकेटर पर पत्नी को प्रताड़ित करने और दहेज मांगने का आरोप

Fri, 13 Oct 2017 05:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 13 Oct 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
Bangladeshi cricketer accused of torturing wife and demanding dowry
अराफात सनी - फोटो : ESPNcricinfo

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के स्पिनर अराफात सनी पर पत्नी को प्रताड़ित करने और दहेज मांगने का आरोप लगा है। क्रिकेटर की पत्नी नसरीन सुल्ताना ने अराफात पर ये आरोप लगाए हैं। यही नहीं नसरीन ने साथ ही अपने पति पर धोखा देने का आरोप भी लगाया है।

Bangladeshi cricketer accused of torturing wife and demanding dowry
अराफात सनी - फोटो : ESPNcricinfo

रिपोर्ट्स के मुताबिक नसरीन ने कहा कि अराफात ने उन्हें प्रताड़ित किया और अपनी मां के साथ मिलकर दहेज की मोटी रकम की मांग की। नसरीन ने साथ ही कहा कि 31 वर्षीय अराफात ने उन्हें धोखा दिया जब उनका परिवार दहेज की रकम चुकाने में असमर्थ रहा।

Bangladeshi cricketer accused of torturing wife and demanding dowry
अराफात सनी - फोटो : ESPNcricinfo

बता दें कि स्पिनर ने नसरीन सुल्ताना के साथ 4 दिसंबर 2014 को विवाह किया था और 5.1 लाख टका दहेज लिया। शादी के बाद वो लोग नसरीन के बहन के घर पर रहने लगे। चीजें अच्छी चल रही थी, लेकिन 29 जुलाई 2015 को सनी ने अपनी मां के साथ मिलकर दहेज के रूप में 20 लाख टका की मांग की। दोनों ने नसरीन को अपने पिता से मोटी रकम लेने के लिए जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bangladeshi cricketer accused of torturing wife and demanding dowry
अराफात सनी - फोटो : ESPNcricinfo

जब नसरीन ने इस मांग को मानने से इंकार किया तो सनी ने उन्हें छोड़ दिया। नसरीन ने फिर 5 जनवरी को मोहम्मदपुर पुलिस स्टेशन में आईसीटी मामला दर्ज किया। नसरीन ने साथ ही यह भी खुलासा किया कि क्रिकेटर ने बिना इजाजत लिए उनकी आपत्तिजनक फोटोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की। 

विज्ञापन
Bangladeshi cricketer accused of torturing wife and demanding dowry
अराफात सनी - फोटो : ESPNcricinfo

नसरीन ने अराफात पर दो मामले दर्ज कराए हैं।  क्रिकेटर को पहले गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में यानी मार्च में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। तब ऐसा कहा गया कि दोनों पार्टियों ने मामला सेटल कर लिया है। 16 जुलाई को अराफात को फिर हिरासत में लिया गया, लेकिन फिर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed