फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत दौरे पर जीत के लिए यह फॉर्मूला अपनाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

Sun, 08 Jan 2017 03:41 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Jan 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
Batting long periods of time is going to be the key in Indian tour
डैरेल लेहमन
पाकिस्तान का तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कोच डेरल लैहमन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाली आगामी सीरीज में भारत के खिलाफ प्रतिस्पर्धी होने के लिए जूते रगड़ने होंगे। इसके साथ ही टीम में कई रणनीतिक बदलाव करने होंगे। 

भारत दौरे पर जीत के लिए यह फॉर्मूला अपनाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

Batting long periods of time is going to be the key in Indian tour
स्टीव स्मिथ
लेहमन ने सिडनी में  संवादताओं को संबोधित करते हुए कहा, भारत में लंबे समय तक बल्लेबाजी करना सफलती की कुंजी साबित हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया भारत की इंग्लैंड के खिलाफ हालिया 0-4 की हार से सबक सीख सकती है। उन्होंने आगे कहा कि कुक ने दौरा खत्म होने के बाद हार के कारण गिनाते हुए कहा था कि हम भारत के खिलाफ लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं कर सके। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ कुछ अच्छे स्कोर खड़े किए लेकिन लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं कर सकी। हमारी टीम के सामने भी यही चुनौती होगी। हमने सिडनी में 135 ओवर बल्लेबाजी की लेकिन हमें भारत में 150 ओवर तक बल्लेबाजी करनी होगी। हमारी युवा टीम के खिलाड़ी इतने मजबूत और फिट हैं कि वे लंबे समय तक पिच पर टिके रह सकते हैं।  
 
 

भारत दौरे पर जीत के लिए यह फॉर्मूला अपनाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

Batting long periods of time is going to be the key in Indian tour
स्टीव स्मिथ
भारत का साल 2013 का पिछला दौरा स्मिथ के लिए दुःस्वप्न साबित हुआ था। इसलिए टीम से अभी से अपेक्षाएं पालना ठीक नहीं होगा।  निश्चित तौर पर भारत दौरा कठिन होगा। हम किसी तरह के संदेह में नहीं हैं कि हमें वहां आसानी होगी। हमें वहां प्रतिस्पर्धी होने के लिए अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। यह हमारी नई युवा टीम के लिए अच्छी चुनौती और सिखाने वाला मोड़ साबित होगा। हममें से कुछ ने पहले भारत का दौरा किया है भारत का उनकी धरती पर सामना करना बेहद मुश्किल है। वह खेलने के लिए अलग ही दुनिया होगी। मुझे आशा है कि हमारे खिलाड़ी वहां परिस्थितियों से जल्दी तालमेल बैठा लेंगे।  
 
संभावना जताई जा रही है कि सिडनी में पाकिस्तान खिलाफ खेल रही टीम में से 13 खिलाड़ी भारत दौरे पर जाने वाली टीम में जगह पा लेंगे। इसके अतिरिक्त शॉन मार्श के अतिरिक्त दो और खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा जो कि अतिरिक्त तेज गेंदबाज या बैटिंग ऑल राउंडर होगा। वहीं भारत के खिलाफ नाथन लायन, स्टीव ओ कीफ और एस्टन एगर को टीम के स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी मिल सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed