फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली पर है BCCI प्रमुख को नाज, कही इतनी बड़ी बातें

Sat, 20 Jan 2018 03:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jan 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
BCCI president says Virat Kohli is a living example for every cricketer
विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) प्रमुख सी के खन्ना ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि विराट के लिए साल 2017 जबरदस्त रहा। विराट कोहली पिछले कुछ समय से अपने बल्लेबाजी से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बतौर कप्तान भी विराट कोहली अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं।  


 

BCCI president says Virat Kohli is a living example for every cricketer
विराट कोहली

उन्होने कहा कि आईसीसी ने विराट के सितंबर 21, 2016 से दिसंबर 31, 2017 तक के प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा है। इसके साथ ही उन्हें सर गैरी सोबर्स ट्रॉफी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। विराट ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जमकर रन बरसाया है। आईसीसी रैकिंग में विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में टॉप 3 में कायम हैं। 

BCCI president says Virat Kohli is a living example for every cricketer
सी के खन्ना

विराट की इस उपलब्द्धि पर सीके खन्ना ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'कोहली पर सिर्फ बीसीसीआई को ही नहीं बल्कि पूरे देश को गर्व है। विराट को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके फिटनेस का बहुत बड़ा हाथ है। बतौर खिलाड़ी वह अपने शरीर का खासा ध्यान रखते हैं। आज के समय में खिलाड़ियों के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है। युवा क्रिकेटर्स के लिए विराट एक प्रेरणा के स्रोत हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI president says Virat Kohli is a living example for every cricketer
विराट कोहली - फोटो : BCCI

बता दें कि विराट कोहली पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें एक साथ क्रिकेटर ऑफ द ईयर और वन-डे प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब मिला है। 21 सितंबर, 2016 से दिसंबर, 2017 तक विराट कोहली ने टेस्ट में 2203 रन बनाए, जिनमें 8 शतक शामिल और 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, वन-डे में उन्होंने 1818 रन बनाए, जिसमें सात शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं, जबकि टी-20 में उन्होंने 152.55 की औसत से 299 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
BCCI president says Virat Kohli is a living example for every cricketer
विराट कोहली - फोटो : BCCI

फिलहाल विराट दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। 9 बार लगातार टेस्ट सीरीज जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका के हाथों लगातार दो टेस्ट मैचों में हार मिली। बतौर कप्तान उन्होंने पहली बार कोई सीरीज गंवाया है। तीन टेस्ट मैचों ती सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 2-0 से आगे है। तीसरा टेस्ट मैच 24 जनवरी को जोहानसबर्ग में खेला जाएगा, जो महज एक औपचारिकता होगी। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका पहले ही सीरीज जीत चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed