फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat Kohli: विराट कोहली के मुरीद हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, कहा- वह मुझसे ज्यादा बेहतर खिलाड़ी

Sat, 10 Sep 2022 08:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 10 Sep 2022 08:08 PM IST
सार

कोहली अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में दिख सकते हैं। भारतीय टीम एशिया कप से बाहर होने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में दिखेगी। तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 20 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
BCCI President Sourav Ganguly admired Virat Kohli said he is a better player than me
सौरव गांगुली और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप से शानदार वापसी की है। छह हफ्ते की ब्रेक के बाद लौटे कोहली टूर्नामेंट में अपने पुराने लय में दिखे। उन्होंने पांच मैचों की पांच पारियों में 276 रन बनाए। विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में धमाकेदार शतक लगाया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नवंबर 2019 के बाद यह उनकी पहली शतकीय पारी है। कोहली के फॉर्म में वापस लौटने से बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी काफी खुश हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि विराट उनसे ज्यादा बेहतर खिलाड़ी हैं।
BCCI President Sourav Ganguly admired Virat Kohli said he is a better player than me
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली की तरह गांगुली भी अपने समय में आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए जाने जाते थे। उनकी कप्तानी से लेकर बल्लेबाजी तक में ऐसा दिखता था। गांगुली ने कहा कि अगर कौशल की बात करें तो विराट उनसे आगे हैं। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल से कहा, ''मुझे नहीं लगता कि कप्तानी की तुलना होनी चाहिए। तुलना एक खिलाड़ी के रूप में कौशल के मामले में होनी चाहिए। मुझे लगता है कि वह मुझसे ज्यादा कुशल हैं।"
BCCI President Sourav Ganguly admired Virat Kohli said he is a better player than me
विराट कोहली और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
'विराट मुझसे ज्यादा खेलेंगे'
कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंद की पारी में नाबाद 122 रन बनाए थे। उन्होंने इससे पहले हॉन्गकॉन्ग और पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक भी लगाया था। विराट की प्रशंसा करते हुए गांगुली ने आगे कहा, "हम अलग-अलग पीढ़ियों में खेलें और हमने बहुत क्रिकेट खेला। मैं अपनी पीढ़ी में खेला और वह अभी खेलना जारी रखेंगे। शायद मुझसे ज्यादा खेल खेलेंगे।'' बीसीसीआई अध्यक्ष ने आगे कहा, ''पहले से ज्यादा क्रिकेट हो रहा है। पिछले दो सीजन में कोरोनावायरस के कारण बायो-बबल में खेलना पड़ा। उसने खिलाड़ी को परेशानी में डाला। खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा यात्राएं करनी पड़ती हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI President Sourav Ganguly admired Virat Kohli said he is a better player than me
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया जांच के दायरे में खिलाड़ी: गांगुली
गांगुली ने विराट की आलोचना पर कहा, ''हर कोई मीडिया जांच के दायरे में रहा है। बस समय के साथ नाम बदलते रहते हैं। मुझे इसका आधा भी पता नहीं चलता, क्योंकि मैं ज्यादा पढ़ता नहीं। मैं होटल में प्रवेश करते ही कह देता हूं कि दरवाजे पर अखबार मत डालिए। हालांकि, अब यह पहले से ज्यादा हो चुका है। सोशल मीडिया आपके कंप्यूटर और फोन पर है। मुझे लगता है कि क्रिकेटर इससे दूर रहने का कोई न कोई तरीका जरूर निकाल लेते होंगे।''
विज्ञापन
BCCI President Sourav Ganguly admired Virat Kohli said he is a better player than me
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल सकते हैं कोहली
कोहली अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में दिख सकते हैं। भारतीय टीम एशिया कप से बाहर होने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में दिखेगी। तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 20 सितंबर को होगी। इसके बाद टीम इंडिया घरेलू मैदान पर ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे की सीरीज में उतरेगी। उसके बाद अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में उसे हिस्सा लेना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed