{"_id":"5f05433a8ebc3e42e303f08a","slug":"bcci-president-sourav-ganguly-birthday-indian-cricket-legend-turns-48-the-story-of-lords-balcony-2002","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sourav Ganguly Birthday: लॉर्डस की बालकनी में टी-शर्ट उतार कर पछताते हैं सौरव गांगुली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sourav Ganguly Birthday: लॉर्डस की बालकनी में टी-शर्ट उतार कर पछताते हैं सौरव गांगुली
एक कप्तान जिसे टीम इंडिया की कमान उस वक्त सौंपी गई जब टीम अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही थी। उस कप्तान ने टीम को संभाला, मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला और चैंपियन बनाने की राह पर दौड़ा दिया। वो कप्तान जिसने युवाओं पर भरोसा दिखाया, उन्हें मौके दिए और भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए तराशा। वो खब्बू बल्लेबाज, जिसके सामने स्पिनर गेंदबाजी करने से खौफ खाते थे। एक ऐसा कप्तान जो अपने फैसले से खेल को बदल देता। उस खिलाड़ी और कप्तान का नाम है सौरव गांगुली। दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली का आज जन्मदिन है।
2 of 4
सौरव गांगुली
- फोटो : social media
वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, जहीर खान, महेंद्र सिंह धोनी बस आप नाम लेते जाइए टीम इंडिया के ऐसे सितारे खिलाड़ियों को गांगुली ने संवारा है। यूं तो दादा के कई किस्से हैं, लेकिन सबसे चर्चित है, लॉर्ड्स की बालकनी में उनका टी शर्ट उतारकर लहराना। सौरव ने इसके बारे में खुद ही खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने टी शर्ट उतारी थी।
3 of 4
sourav ganguly
सौरव ने अपनी आत्मकथा 'ए सेंचुरी इज नॉट इनफ' में इसका जिक्र करते हुए लिखा है कि, साल 2002 के नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल मैच में जीत को लेकर टीम काफी उत्साहित थी और जैसे ही जहीर खान ने विनिंग शॉट लगाया मैं अपने आपको रोक नहीं सका और टी-शर्ट उतारकर लहराने लगा। हालांकि गांगुली ने कहा कि जीतने के बाद टी-शर्ट उतारकर सेलिब्रेट करना सही नहीं था। जीत का जश्न मनाने के और भी कई तरीके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Andrew Flintoff
- फोटो : social Media
दरअसल, गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी से अपनी टी-शर्ट उतारकर एंड्र्यू फ्लिंटॉफ को जवाब दिया था। गांगुली ने बताया कि जब 2002 में इंग्लैंड की टीम भारत आई थी, तो एंड्र्यू फ्लिंटॉफ ने मुंबई के वानखेड़े में सीरीज जीतने के बाद अपनी टी शर्ट उतारकर मैदान का चक्कर लगाया था। इसके बाद लॉर्ड्स में फाइनल मुकाबला जीतने के बाद मैंने भी कुछ ऐसा ही किया। मगर इसके बाद मुझे काफी पछतावा हुआ और मुझे आज तक इस बात का अफसोस है। खुशी जाहिर करने के और भी तरीके थे, लेकिन क्रिकेट का जुनून मुझ पर इस कदर हावी था कि मैंने फ्लिंटॉफ को उन्हीं के अंदाज में जवाब देना बेहतर समझा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।