कोरोना वायरस महामारी के कारण आज के समय में ज्यादातर लोग घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। हालांकि, वर्क फ्रॉम होम के दौरान एक फायदा ये भी है कि आप अपने जरूरत के हिसाब से घर के अन्य काम को भी आसानी से कर सकते हैं। काम के बीच में 10 मिनट का ब्रेक लेकर बैंक के काम को निपटा सकते हैं या फिर झटपट कुछ खाने की चीज तैयार कर सकते हैं। लेकिन आपने कभी ऐसा सोचा था कि लंच ब्रेक के दौरान शादी भी की जा सकती है? आपको यह बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन शादी के स्टेज पर लैपटॉप से काम करते हुए नजर आ रही है।
शादी के दौरान स्टेज पर लैपटॉप से ऑफिस का काम करती दिखी दुल्हन, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के स्टेज पर लैपटॉप में काम करते हुए दुल्हन का यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन एक हाथ से लैपटॉप पर काम कर रही है, तो वहीं दूसरे हाथ में उसने मोबाइल लिया हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि लड़कि को कोई फोन पर इंस्ट्रक्शन दे रहा हो और वो लैपटॉप पर उसे फॉलो कर रही है।
दुल्हन को स्टेज पर इस तरह से काम करते देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हैं। बता दें कि दिनेश जोशी नामक शख्स ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिनेश ने कैप्शन में लिखा है कि अगर आपको लगता है कि आप काम के दबाव में हैं तो इस वीडियो को देखिए।
If you think you are under work pressure then watch this... via WA @hvgoenka pic.twitter.com/odbFTxNofh
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने कहा कि रिश्तेदारों को नकली गले लगाने और मुस्कुराने की जगह ये काम करना एक अच्छा आइडिया है। वहीं अन्य यूजर ने कहा कि ये दुल्हन नाटक कर रही है। तभी तो इतने शोरगुल के माहौल में फोन सुन पा रही है।
That's a good idea to ignore the relatives fake hugs and smile 🤣🤣
कोरोना वायरस महामारी ने लोगों के काम करने के तरीके को काफी हद तक बदल दिया है। इस समय अधिकांश कंपनियां अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम करवा रही हैं।