{"_id":"5f0bfe208ebc3e63c232a18d","slug":"ben-stokes-is-not-regretful-to-drop-stuart-broad-from-first-test-vs-windies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ENGvWI: कप्तान स्टोक्स की यह गलती पड़ी इंग्लैंड पर भारी, फिर भी कर रहे आनाकानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvWI: कप्तान स्टोक्स की यह गलती पड़ी इंग्लैंड पर भारी, फिर भी कर रहे आनाकानी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना काल में ठप पड़ी क्रिकेट गतिविधियां 8 जुलाई से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट से दोबारा शुरू हुई। खाली स्टेडियम, बिना दर्शकों के शोर, सामजिक दूरी का पालन, गेंद चमकाने के लिए लार की जगह सिर्फ पसीने का इस्तेमाल जैसे कई नए नियमों ने इस मैच को ऐतिहासिक बना दिया था और मेहमान कैरेबियाई टीम ने इसे अपने नाम कर यादगार भी बना दिया।
Trending Videos
2 of 6
स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स
- फोटो : ट्विटर
खेल की बात करें तो आखिरी दिन तक यह समझना मुश्किल था कि मैच किसके पाले में जाएगा। किसी दिन मेजबान इंग्लैंड हावी होता तो कभी वेस्टइंडीज पलटवार करता, लेकिन पांचवें और आखिरी दिन जर्मेन ब्लैकवुड की साहसिक 95 रन की पारी ने वेस्टइंडीज को यह मैच दिलाया। कैरेबियाई टीम ने अपने दल में अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाया तो इंग्लैंड ने स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे दिग्गज पेसर को प्लेइंग इलेवन से ही बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
स्टुअर्ट ब्रॉड
- फोटो : ट्विटर
अब मैच हारने के बावजूद इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स को अंतिम एकादश से ब्रॉड को बाहर रखने के अपने फैसले पर जरा भी खेद नहीं। खुद को बाहर किए जाने पर ब्रॉड ने तीखी प्रतिक्रिया जताई थी। ब्रॉड ने कहा था कि वह इस फैसले से 'गुस्से में तथा हताश और निराश हैं।' स्टोक्स ने इसे एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया बताया।
4 of 6
स्टुअर्ट ब्रॉड
स्टोक्स ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, 'स्टुअर्ट का इंटरव्यू शानदार था, जिस खिलाड़ी ने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हों और ढेर सारे विकेट लिए हो उसकी तरह की भावना और खेलने की तीव्र इच्छा लाजवाब है। जहां तक चयन की बात है तो अगर हम इस पर खेद व्यक्त करते हैं तो इससे उन खिलाड़ियों के पास अच्छा संदेश नहीं जाएगा जो इस मैच में खेले थे। हमने वह फैसला किया जो इस खेल में आगे हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
बेन स्टोक्स
138 टेस्ट मैचों में 485 विकेट और 121 वन-डे में 178 विकेट लेने वाले ब्रॉड पर स्टोक्स आगे कहते हैं कि, 'आप फैसला करते हैं और आपको उन पर कायम रहना चाहिए। मैं इस तरह का इंसान नहीं हूं जो उन पर खेद व्यक्त करूं। हम सभी जानते हैं कि हमने कहां गलतियां की। पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने के लिए आपको अच्छा प्रदर्शन करना होता है। यह मायने नहीं रखता कि परिस्थितियां कैसी हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X