फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: इन ऑलराउंडर्स को खरीदने के लिए बेताब होंगी फ्रैंचाइजी, मोटी रकम में बिक सकते हैं

Thu, 25 Jan 2018 11:28 PM IST
amarujala.com; presented by- सुमित कुमार
amarujala.com; presented by- सुमित कुमार Updated Thu, 25 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
best 5 allrounder players who could very impactfull in ipl season 11
hardik pandya
वह दिन अब चल गए, जब क्रिकेट के हर डिपार्टमेंट को मजबूत बनाने के लिए स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाता था। टी-20 क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ियों की मांग रहती है जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में माहिर हों।


वहीं, आईपीएल में बल्लेबाज या गेंदबाज से ज्यादा फैन फॉलोइंग एक ऑलराउंडर की होती है। यह खिलाड़ी मैदान पर न सिर्फ अपने बल्ले से आग उगलते हैं बल्कि बॉलिंग और फील्डिंग विभाग को भी मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं आईपीएल नीलामी 2018 के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडर खिलाड़ियों के बारे में:

किरोन पोलार्ड

best 5 allrounder players who could very impactfull in ipl season 11
POLLARD
अपनी तूफानी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मशहूर किरोन पोलार्ड आईपीएल के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी माने जाते हैं। पोलार्ड ने आईपीएल में खेले कुल 123 मैचों में 28.92 की औसत से 2343 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए उन्होंने अब तक 127 छक्के लगाए हैं।

बेन स्टोक्स

best 5 allrounder players who could very impactfull in ipl season 11
ben stokes
इंग्लिश टीम के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्टस को आईपीएल के पिछले सीजन में 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। स्टोक्स की तेज गेंदबाजी और बड़े छक्के लगाने की क्षमता इन्हें एक बड़ा ऑलराउंडर बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस मॉरिस

best 5 allrounder players who could very impactfull in ipl season 11
chris morris
दक्षिण अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज दिल्ली डेयरडेविल्स में एक ऑलराउंडर की हैसियत से खेलता है। पिछले सीजन में इनकी बल्लेबाजी का बेजोड़ नमूना हमने गुजरात लायंस के खिलाफ देखा था। मॉरिस ने उस मैच में महज 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 82 रन बनाए थे और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 4 चौके जड़े थे।
विज्ञापन

हार्दिक पंड्या

best 5 allrounder players who could very impactfull in ipl season 11
hardik pandya
पिछले 12 महीनों में हार्दिक टीम इंडिया के सबसे जबर्दस्त ऑलराउंडर बनकर उभरे हैं। हार्दिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत कम समय में बड़ी पहचान बनाई है। इनके हैरंतगेज प्रदर्शन पर विश्वास दिखाते हुए मुंबई इंडियंस इन्हें बल्लेबाजी करने उपर भी भेजती है, जहां हार्दिक गेंद और समय खराब किए बगैर ही रनों की गति को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा अपनी तेज गेंदबाजी से वह बड़े-बड़े धुरंधरों को चकमा देने में कामयाब होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed