{"_id":"5c10f679bdec2241cd16c89f","slug":"bharat-arun-says-indian-pacers-need-to-be-protected-like-race-horses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'घुड़दौड़ के घोड़ों की तरह हैं भारतीय तेज गेंदबाज, जिन्हें संभालने की जरूरत'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'घुड़दौड़ के घोड़ों की तरह हैं भारतीय तेज गेंदबाज, जिन्हें संभालने की जरूरत'
Wed, 12 Dec 2018 05:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इशांत शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने बुधवार को मीडिया के बाद करते हुए कहा कि प्रभावशाली भारतीय तेज गेंदबाज घुड़दौड़ के घोड़ों की तरह हैं, जिन्हें सुरक्षित रखने और अच्छी तरह से संभालने की जरूरत है।
2 of 5
टीम इंडिया
दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय गेंदबाजों ने तीन मैचों में सभी 60 विकेट लिए और इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों में 90 में से 82 विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने बेहतरीन शुरुआत की तथा एडीलेड की धीमी पिच पर सभी 20 विकेट लिए जिससे भारत यह मैच जीतकर चार मैचों की सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल करने में सफल रहा।
3 of 5
भरत अरुण
- फोटो : twitter
अरुण ने कहा, 'यह बहुत सरल है। हर बार जब वे नेट पर पहुंचते हैं तो उनका अपनी योजना से अवगत होना जरूरी होता है कि उन्हें क्या करना है। इसमें हर बार थोड़ा अंतर होता है। हम यह देखते हैं कि हर बार वे कितना अमल करते हैं। इस फीडबैक से उन्हें निरंतरता बनाए रखने में मदद मिलती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जसप्रीत बुमराह
दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होगा और रिपोर्टों के अनुसार वहां की पिच में काफी तेजी और उछाल है। अरुण ने कहा, 'निश्चित तौर पर इस तरह के विकेट पर गेंदबाजों को गेंदबाजी करने में मजा आएगा। हमें कैसी भी पिच मिले उस पर खेलने से हमें खुशी होगी। हमने अभी तक विकेट नहीं देखा है।'
विज्ञापन
5 of 5
भरत अरुण
- फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'परिस्थितियां कैसी भी हों हम यहां उन्हें अपनी घरेलू परिस्थितियों की तरह लेंगे। हम मैदान पर किसी भी तरह की परिस्थितियों के लिए तैयार हैं। विदेशों में पर्थ जैसे विकेट पर आपको अतिरिक्त तेजी और उछाल मिलेगी लेकिन आपको यह याद समझना होगा कि किसी भी तरह के विकेट पर अपनी निरंतरता से ही आप सफल बन सकते हैं। और हम अपने गेंदबाजों के साथ इसी पर काम कर रहे हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।