सब्सक्राइब करें

B'day spcl: आज 46 साल के हो गए क्रिकेट के जेंटलमैन राहुल द्रविड़

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 11 Jan 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
Birth special: rahul dravid celebrate 46th birthday 
rahul dravid

टीम इंडिया के 'द वॉल' के नाम से मशहूर पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ शुक्रवार को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 11 जनवरी 1973 को इंदौर में हुआ था। साल 1996 में श्रीलंका के खिलाफ सिंगर कप में डेब्यू करने वाले कर्नाटक के इस बल्लेबाज को टीम इंडिया के 'मिस्टर रिलायबल' और 'दीवार' के नाम से भी जाना जाता है।

Trending Videos
Birth special: rahul dravid celebrate 46th birthday 
Rahul dravid

यूं तो द्रविड़ का जन्म तो इंदौर में हुआ था, लेकिन उनका परिवार कर्नाटक शिफ्ट हो गया था। उनकी पढ़ाई कर्नाटक से ही हुई। सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से एमबीए करने के दौरान ही उनका सिलेक्शन नेशनल क्रिकेट टीम में हो गया था। वह एक स्टेट लेवल हॉकी प्लेयर भी रह चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birth special: rahul dravid celebrate 46th birthday 
राहुल द्रविड़

टीम इंडिया के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली सभी टीमों के खिलाफ शतक ठोकने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। क्रिकेट के जेंटलमैन कहे जाने वाले द्रविड़ को मुश्किल से मुश्किल परिस्थियों में भी विरोधी टीम के सामने दीवार की तरह खड़े होकर मैच जिताने वाले खिलाड़ियों के रूप में जाना जाता हैं।

Birth special: rahul dravid celebrate 46th birthday 
राहुल द्रविड़

साल 2000 में विजडन क्रिकेटर्स ने उन्हें साल के टॉप 5 क्रिकेटर्स में शुमार किया था। 2004 में उन्होंने आईसीसी का बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। दिसंबर 2011 में वह पहले गैर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बने, जिन्हें कैनबरा में ब्रैडमैन ओरेशन दिया गया था। द्रविड़ को 'पद्म श्री' और 'पद्म भूषण' जैसे सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
Birth special: rahul dravid celebrate 46th birthday 
राहुल द्रविड़

गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट में उन्होंने 52.31 की औसत से 13288 रन बनाए, जिसमें 36 शतक और 63 अर्धशतक शामिल रहे। इसी तरह 344 वन-डे मैचों में द्रविड़ ने 39.16 की औसत से 10889 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 83 अर्धशतक शामिल हैं। इतना ही नहीं द्रविड़ को स्लिप का बेहतरीन फिल्डरों में भी शुमार किया जाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed