सब्सक्राइब करें

कोहली तोड़ेंगे महान सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड! कहलाएंगे ऐसा करने वाले नंबर-1 भारतीय

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 26 Dec 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
Can virat kohli braeks sachin tendulkar this record in melbourne test
sachin virat - फोटो : file photo

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा व बॉक्सिंग डे टेस्ट बुधवार से मेलबर्न में खेला जाएगा। भारतीय टीम जब बुधवार को मैदान पर खेलने उतरेगी तो उसकी निगाहें जीत दर्ज कर बढ़त बनाने पर होंगी। फिलहाल, सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। 



बता दें कि टीम इंडिया यदि मेलबर्न टेस्ट जीत जाती है तो वह ऑस्ट्रेलिया में 40 साल बाद 2-1 की बढ़त लेने में सफल होगी। इससे पहले 1977-78 में भारत ने 2-1 की बढ़त ली थी। हालांकि उसने यह सीरीज 3-2 से गंवा दी थी। इस टेस्ट में भारतीय कप्तान कोहली के पास 'विराट' रिकॉर्ड दर्ज करने का शानदार मौका है।

Trending Videos
Can virat kohli braeks sachin tendulkar this record in melbourne test
virat sachin - फोटो : file photo

विराट अगर शतक जड़ देते हैं तो वह दिग्गज सचिन (6) को पीछे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय बन जाएंगे। अभी वह 6 शतक लगाकर सचिन के साथ हैं। इंग्लैंड के जैक हॉब्स (9) ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी क्रिकेटर हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Can virat kohli braeks sachin tendulkar this record in melbourne test
virat kohli

विराट को एक कैलेंडर वर्ष में विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बनने के लिए सिर्फ 83 रन की दरकार है। तीसरे टेस्ट में उनके पास यह रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। वह अब तक दस मैचों में 1055 रन बना चुके हैं। उनसे आगे सिर्फ राहुल द्रविड़ (1137, वर्ष 2002) हैं।

Can virat kohli braeks sachin tendulkar this record in melbourne test
virat kohli

विराट कोहली इस साल अब तक 11 शतक जड़ चुके हैं। अगर तीसरे टेस्ट में सैकड़ा लगा देते हैं तो वह सचिन (12 शतक, वर्ष1998) के एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

विज्ञापन
Can virat kohli braeks sachin tendulkar this record in melbourne test
team india

बता दें कि एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 31 रन से हराया था। इसके बाद पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को कंगारुओं के हाथों 146 रन करारी हार झेलनी पड़ी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed