{"_id":"5b0b2fe64f1c1baa6e8b4fff","slug":"chennai-super-kings-captain-ms-dhoni-says-we-stop-shane-watson-to-dive-during-fielding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रॉफी लेने के बाद CSK के कप्तान एमएस धोनी बोले- शेन वॉटसन को ऐसा करने से मना किया था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ट्रॉफी लेने के बाद CSK के कप्तान एमएस धोनी बोले- शेन वॉटसन को ऐसा करने से मना किया था
Mon, 28 May 2018 12:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 28 May 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी और शेन वॉटसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल खिताब जीता। एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई ने 179 रन का लक्ष्य 9 गेंदें शेष रहते दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई के ओपनर शेन वॉटसन ने 117* धुआंधार शतक जमाया और मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। मैच के बाद कप्तान धोनी ने वॉटसन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।
2 of 5
ms dhoni
वॉटसन के बारे में बात करते हुए 'कैप्टन कूल' ने कहा कि हमने उन्हें डाइव लगाने से रोका था नहीं तो वह चोटिल हो सकते थे। वॉटसन ने आईपीएल 2018 में दो शतक जमाए और वह टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे। धोनी ने कहा कि जब आप फाइनल में पहुंचते हो तो हर कोई अपनी भूमिका को समझता है। जब आप फील्डिंग करते हो तो आपको अपनी रणनीति के अनुसार सामंजस्य बैठाना पड़ता है। हमारे बल्लेबाज अपनी शैली से परिचित हैं। अगर किसी को यह मुश्किल लगता तो अगले बल्लेबाज के लिए भी आसान नहीं होता।
3 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : ipl
बकौल धोनी, 'हमें पता था कि उनकी टीम में भुवनेश्वर कुमार और राशिद खान जैसे अच्छे गेंदबाज मौजूद हैं, जो बल्लेबाज को दबाव में लाना जानते हैं। इसलिए मैं मानता हूं कि हमारी बल्लेबाजी बहुत अच्छी रही। लेकिन हमें विश्वास था कि बीच के ओवरों में हम अच्छे रन जुटा सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केन विलियमसन
- फोटो : ipl
वहीं सनराइजर्स के कप्तान केन विलिमयसन ने हार पर निराशा जताई, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने वॉटसन की जमकर तारीफ भी की। विलियमसन ने कहा, 'हमें लग रहा था कि चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, लेकिन शेन वॉटसन की तारीफ करना होगी। मैं चेन्नई को बधाई देता हूं। यह निराशाजनक है क्योंकि हमने सत्र में अधिकतर समय अच्छा प्रदर्शन किया।'
विज्ञापन
5 of 5
Kane Williamson
विलियमसन ने साथ ही कहा, 'हमने अपनी तरफ से अच्छे प्रयास किए। हम खिताब नहीं जीत सके, लेकिन कई सकारात्मक पहलू हमारे साथ जुड़े। प्रत्येक टीम संतुलन स्थापित करने की कोशिश करती है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि हमारे पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण था जो हमारे लिए बहुत मजबूत पक्ष था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।