आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जबर्दस्त फैन फॉलोविंग ने उन्हें सचिन तेंदुलकर जैसा महान बना दिया है। अगर धोनी की फैन फॉलोविंग इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो वो दिन दूर नहीं जब क्रिकेट फैंस को एक और भगवान मिल जाएगा। इसका एक जीता जागता उदाहरण आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी देखने को मिला है।
एमएस धोनी क्रिकेट फैंस के लिए बनते जा रहे भगवान, सबूत है यह VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। दरअसल ईडन गार्डंस मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में धोनी डग आउट में टीम के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी एक फैन ने आकर उनके पैर छू लिए। यह देख धोनी ने बिना कोई हैरानी जताए अपने फैन के सिर पर हाथ रखा। तभी सुरक्षाकर्मियों वहां आए और धोनी के फैन को वहां से ले गए।
धोनी के साथ विडियो में माइकल हसी भी नजर आ रहे हैं। हालांकि हसी इस घटना से थोड़े हैरान हो जाते हैं लेकिन धोनी हमेशा की ही तरह शांत नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ऑफिशियल ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में धोनी के अलावा माइक हसी और मुरली विजय भी नजर आ रहे है।
बता दें कि इस आईपीएल के दौरान भी यह पहली बार नहीं है जब किसी फैन ने धोनी के पैर छुए हैं। कुछ दिनों पहले भी जब सीएसके का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ था तब भी एक फैन ने आकर धोनी के पैर छूए थे।
Love unparalleled #VIVOIPL #KKRvCSK pic.twitter.com/kektbKnDVw
देखें वीडियो: