{"_id":"5c08f133bdec22416f2323db","slug":"cheteshwar-pujara-16th-ton-saves-the-india-against-australia-and-make-this-important-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: पुजारा ने शतक जमाकर फ्लॉप टीम इंडिया की रखी लाज, अपने नाम दर्ज किए ये कीर्तिमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: पुजारा ने शतक जमाकर फ्लॉप टीम इंडिया की रखी लाज, अपने नाम दर्ज किए ये कीर्तिमान
Thu, 06 Dec 2018 03:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Cheteshwar Pujara
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हुआ। पहले ही दिन कंगारुओं के आगे टीम इंडिया पस्त दिखी। कंगारुओं के गेंदबाजों को एकमात्र चेतेश्वर पुजारा ही झेल पाए। इसके अलावा सारे बल्लेबाज फ्लॉप रहे। पुजारा ने 123 रन की शानदार शकतीय पारी खेलकर टीम इंडिया की लाज रखी। इस शतकीय पारी से उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज किए।
2 of 6
पुजारा
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। मगर चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया का दामन थामे रखा और स्कोर को दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 250 तक पहुंचाया। 123 रन की शानदार शतकीय पारी से उन्होंने अपने नाम खास रिकॉर्ड दर्ज किए। आइए जानते वो कौन से रिकॉर्ड हैंः
3 of 6
राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा
दरअसल, पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 19 रन के स्कोर पर अपना तीन विकेच गंवा चुकी थी। इसके बाद पुजारा ने पिच पर डटकर 246 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 123 रन की शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 16वां शतक पूरा किया और टेस्ट क्रिकेट में 5,000 रन का आंकड़ा भी पार किया। उन्होंने 108 पारियों में अपना 5,000 रन का आंकड़ा पूरा किया। इस मामले में उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की बराबरी की। यह महज एक संयोग ही है कि द्रविड़ ने भी 108 पारियों में 5000 रन का आंकड़ा पूरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चेतेश्वर पुजारा
पुजारा ने इस दौरान 5,000 टेस्ट रन भी पूरे किए। टेस्ट क्रिकेट में सबसे जल्दी 5,000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं सुनील गावस्कर। लिटिल मास्टर ने 95 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। फिर वीरेंद्र सहवाग (99), सचिन तेंदुलकर (103) और विराट कोहली (105) काबिज हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पुजारा
इसके अलावा पुजारा ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करके शतक जमाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले 2008 में वीवीएस लक्ष्मण, 2003 में राहुल द्रविड़ और 1986 व 1977 में मोहिंदर अमरनाथ यह कमाल कर चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।