फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: पुजारा ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो बन चुका है ईडन गार्डन्स की पहचान

Tue, 21 Nov 2017 08:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Tue, 21 Nov 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara becomes third Indian to bat on all five days of Test match
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : BCCI

टीम इंडिया की 'नई दीवार' चेतेश्वर पुजारा जब श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पांचवें दिन यानी सोमवार को बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए, वैसे ही स्पेशल क्लब में शामिल हो गए। पुजारा एक टेस्ट के पांचों दिन बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट के 140 साल के इतिहास में वो ऐसा कमाल करने वाले भारत के तीसरे जबकि विश्व के 9वें बल्लेबाज बने। 

Cheteshwar Pujara becomes third Indian to bat on all five days of Test match
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter

बता दें कि बारिश और खराब रोशनी से प्रभावित रहे पहले टेस्ट के पहले दिन पुजारा 8* रन बनाकर नाबाद थे। तब 11.5 ओवर का मैच हुआ था। इसके बाद दूसरे दिन पुजारा 47* रन पर नाबाद रहे और तब 21 ओवर का खेल हुआ था। 

Cheteshwar Pujara becomes third Indian to bat on all five days of Test match
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN

तीसरे दिन पुजारा 52 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए थे। फिर श्रीलंका की टीम चौथे दिन लंच के बाद ऑलआउट हुई और टीम इंडिया के ओपनर्स ने 166 रन की बेहतरीन साझेदारी की। हालांकि, शिखर धवन (94) शतक बनाने से चूक गए और उनके आउट होने के बाद पुजारा बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए। चौथे दिन स्टंप्स तक  पुजारा 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे रहे।  टेस्ट के अंतिम दिन वो 22 रन बनाकर सुरंगा लकमल की गेंद पर आउट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara becomes third Indian to bat on all five days of Test match
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter

वैसे आपको यह जानकर खुशी होगी कि भारत के जयसिम्हा इस उपलब्धि को हासिल करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1960 में यह उपलब्धि हासिल की थी। एक और खास बात ये है कि एक बल्लेबाज का पांचों दिन बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड बनाने के लिए कोलकाता का ईडन गार्डन्स मशहूर हो चुका है। टीम इंडिया के तीनों बल्लेबाजों ने ये रिकॉर्ड इसी स्टेडियम में बनाया है और ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ईडन गार्डन्स इस रिकॉर्ड की पहचान बन चुका है।

विज्ञापन
Cheteshwar Pujara becomes third Indian to bat on all five days of Test match
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : bcci

आपको बता दें कि पुजारा से पहले 8 बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट के पांचों दिन बल्लेबाजी की। जयसिम्हा के बाद इंग्लैंड के ज्योफ्री बॉयकोट ने 1977 में ट्रेंटब्रिज में यह कमाल किया। किम ह्यूजेस (इंग्लैंड), एलन लैम्ब (इंग्लैंड), रवि शास्त्री (भारत), एड्रियन ग्रिफिथ (वेस्टइंडीज) और एंड्रू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड)।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed