{"_id":"5ebfec69aab0cc716c365cff","slug":"chris-gayle-stands-by-his-comments-against-ramnaresh-sarwan-but-cpl-decides-to-close-controversial-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिस गेल अब भी अपने बयान पर कायम, सरवन को बताया था 'कोरोना वायरस' से भी खतरनाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिस गेल अब भी अपने बयान पर कायम, सरवन को बताया था 'कोरोना वायरस' से भी खतरनाक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 16 May 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रामनरेश सरवन और गेल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि टीम के पूर्व साथी खिलाड़ी रमनरेश सरवन के खिलाफ दिए बयान पर 'वह कायम हैं' लेकिन उनकी इस हरकत से क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) की छवि को नुकसान हुआ है।
2 of 6
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
गेल के इस बयान के बाद कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) ने इस मामले को बंद करने का फैसला किया। गेल ने 2020 सत्र के लिए सेंट लुसिया टीम से जुड़ने वाले सरवन को 'कोरोना वायरस' से भी खतरनाक बताया था।
3 of 6
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आरोप लगाया था कि सरवन के कारण उन्हें जमैका टालावाज टीम से बाहर कर दिया गया था। सीपीएल की तकनीकी समिति (सीटीसी) से जारी बयान में गेल ने माना कि सरवन को लेकर दिए गए उनके बयान से सीडब्ल्यूआई और सीपीएल की छवि को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Chris Gayle
- फोटो : social Media
गेल ने कहा, 'मैंने यह वीडियो इस इरादे से बनाया था कि जमैका के प्रशंसकों को समझा सकूं। मैं टालावाज फ्रैंचाइजी के साथ ही अपने सीपीएल करियर को खत्म करना चाहता था। मैं इस टीम के साथ पहले दो बार सीपीएल खिताब जीत चुका हूं।'
विज्ञापन
5 of 6
क्रिस गेल
- फोटो : social Media
उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी नाराजगी जताने के लिए यह टिप्पणी की थी। मैं अपने बयान पर कायम हूं। मेरे बयान दिल से निकले थे। हालांकि अब मुझे पता चला कि मेरे बयान के एक हिस्से से सीडब्ल्यूआई, सीपीएल की छवि को नुकसान हुआ। मेरा इरादा इस टी-20 टूर्नामेंट को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।