{"_id":"67b02ee6a13d7faf5e0f0ade","slug":"ct-2025-ashwin-karthik-and-raina-not-able-to-forget-strategy-of-dhoni-remembered-2013-champions-trophy-final-2025-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CT 2025: धोनी की इस चाल को भूल नहीं पा रहे हैं अश्विन-कार्तिक और रैना, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल को किया याद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CT 2025: धोनी की इस चाल को भूल नहीं पा रहे हैं अश्विन-कार्तिक और रैना, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल को किया याद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:36 AM IST
सार
धोनी की कप्तानी में भारत ने 129 रनों का बचाव किया था। पूर्व कप्तान की खेल जागरूकता और रणनीतिक सोच को याद करते हुए अश्विन ने एक विशेष एपिसोड के दौरान ट्रॉट को आउट करने के पीछे की कहानी सुनाई।
विज्ञापन
1 of 8
2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल
- फोटो : BCCI/ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान एमएस धोनी की ऑन-फील्ड रणनीतिक प्रतिभा को याद किया और कहा कि वह जोनाथन ट्रॉट को आउट करने की एमएस धोनी की सलाह से हैरान रह गए थे। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत का सामना मेजबान देश इंग्लैंड से हुआ था। बारिश के खलल ने मुकाबले को 20-20 ओवर का बना दिया था। धोनी की कप्तानी में भारत ने 129 रनों का बचाव किया था। पूर्व कप्तान की खेल जागरूकता और रणनीतिक सोच को याद करते हुए अश्विन ने जियोहॉटस्टार के 'अनबीटन: धोनी डायनामाइट्स' के एक विशेष एपिसोड के दौरान ट्रॉट को आउट करने के पीछे की कहानी सुनाई।
2 of 8
2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल
- फोटो : BCCI/ICC
अश्विन ने कहा, 'मुझे अभी भी याद है कि माही भाई मेरे पास आए और कहा- ट्रॉट को ओवर द स्टंप गेंदबाजी मत करो। अराउंड द विकेट गेंदबाजी करो| ट्रॉट लेग साइड पर खेलने की कोशिश करेगा और अगर गेंद स्पिन करती है, तो वह स्टंप हो जाएंगे। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने यह भविष्यवाणी इतनी आसानी से कैसे कर दी थी।' धोनी के नेतृत्व में इस जीत से भारतीय टीम की काफी तारीफ हुई थी। धोनी तीन-तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बने थे।
3 of 8
2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल
- फोटो : BCCI/ICC
पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने भी टीम के लचीलेपन और दबाव में अहम फैसले लेने की धोनी की क्षमता पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा- यह हमारे लिए यह दिखाने का मौका था कि टीम इंडिया के लिए क्रिकेट क्या मायने रखता है। हम लचीले थे, हमने वापसी के लिए लड़ाई लड़ी और हमारे पास कभी हार न मानने की मानसिकता थी। इंग्लैंड लगभग जीत के करीब था और वह आसानी से जीत सकते थे, लेकिन धोनी ने कुछ शानदार रणनीतिक फैसले लिए और गेंदबाजों ने उनका साथ दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल
- फोटो : BCCI/ICC
भारत के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि 2013 चैंपियंस ट्रॉफी धोनी के नेतृत्व का एक वसीयतनामा था। उन्होंने कहा, 'यह उनका टूर्नामेंट था। ट्रॉफी पर धोनी लिखा हुआ था। उन्होंने इस टीम को लगभग अपनी छवि में ढाल लिया था और एक के बाद एक जीत हासिल की थी। यह आसमान द्वारा लिखी गई कहानी थी।'
विज्ञापन
5 of 8
2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल
- फोटो : BCCI/ICC
धोनी ने उस मैच में जो फैसले लिए, वह इंग्लैंड के लिए घातक साबित हुए थे। ईशांत शर्मा को पहले स्पेल में खूब धुनाई पड़ी थी। इसके बावजूद धोनी ईशांत को वापस गेंदबाजी में लाए। धीमी गेंद फेंकने की धोनी की सलाह के बाद, ईशांत ने 17वें ओवर में इयोन मॉर्गन और रवि बोपारा को बैक-टू-बैक गेंद पर पवेलियन भेजा। दोनों कैच अश्विन ने ही लिए थे। इसने मैच पलट दिया था और भारत ने जबरदस्त वापसी की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।