{"_id":"5bae1ea8867a55014118e959","slug":"d-arcy-short-scores-record-double-ton-in-australian-domestic-tournament","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने ठोका रिकॉर्ड दोहरा शतक, पारी के दौरान जड़े 24 छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने ठोका रिकॉर्ड दोहरा शतक, पारी के दौरान जड़े 24 छक्के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डार्सी शॉर्ट ने शुक्रवार को 50 ओवर के मैच में दोहरा शतक और वह ऐसा कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने जेएलटी कप में वेस्टर्न वॉरियर्स की तरफ से क्वींसलैंड के खिलाफ 148 गेंदों में 257 रन की पारी खेली, जो किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
2 of 5
डार्सी शॉर्ट
सलामी बल्लेबाज ने केवल 83 गेंदों में अपने लिस्ट ए क्रिकेट में अपना दूसरा शतक जमाया। सैकड़ा पूरा करने के बाद डार्सी ने बेहद आक्रामक रूख अख्तियार किया और मैदान के चारों कोनों में जबरदस्त शॉट घुमाए। उन्होंने अपना दोहरा शतक केवल 128 गेंदों में पूरा किया।
3 of 5
डार्सी शॉर्ट
क्वींसलैंड के मैथ्यू कुहनेमन ने जिमी पियरसन द्वारा स्टंपिंग कराकर डार्सी शॉर्ट की पारी का अंत किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 257 रन की पारी खेली। वन-डे क्रिकेट के इतिहास में शॉर्ट का तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। स्कॉटलैंड के एलिस्टर ब्राउन ने काउंटी क्रिकेट मैच में सरे की तरफ से खेलते हुए ग्लेमोर्गन के खिलाफ 268 रन बनाए जो सर्वश्रेष्ठ है। फिर टीम इंडिया के रोहित शर्मा की 264 रन की पारी है, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डार्सी शॉर्ट
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय वन-डे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम ही दर्ज है क्योंकि ब्राउन और डार्सी ने घरेलू क्रिकेट में दोहरे शतक जमाए हैं। बहरहाल, शॉर्ट की पारी की बदौलत वेस्टर्न वॉरियर्स ने 387 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। हालांकि, उनकी टीम 47 ओवर में ऑलआउट हो गई। 28 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान 24 छक्के जमाए, जो वन-डे क्रिकेट में रिकॉर्ड है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 23 छक्के जड़ चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
डार्सी शॉर्ट
शॉर्ट अब उन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वन-डे में दोहरा शतक जमाया। शॉर्ट के अलावा बेन डंक, फिल ह्यूज और ट्रेविस हेड भी दोहरा शतक जमा चुके हैं। शॉर्ट ने किसी ऑस्ट्रेलियाई द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्कोर को भी तोड़ा, जो पहले डंक के नाम दर्ज था। डंक ने 229* रन बनाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।