वर्ल्ड कप में इस बार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को दर्शकों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। बॉल टेंपरिंग विवाद के एक साल बाद टीम में वापसी कर रहे दोनों खिलाड़ियों को अभी भी क्रिकेट फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।
VIDEO: जब डेविड वॉर्नर ने भीड़ में खड़े बच्चे को दे दिया अपना 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड
दरअसल प्रेजेंटेशन सेरेमनी के बाद पवेलियन जा रहे वॉर्नर ने स्टेडियम में जश्न मना रहे एक बच्चे को अपनी मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दे दी। इतना ही नहीं वॉर्नर ने बच्चे को ऑटोग्राफ के साथ अपना बल्ला भी दे दिया।
क्रिकेट विश्व कप के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने वॉर्नर का यह वीडियो अपलोड किया और लिखा, "डेविड वॉर्नर ने इस युवा आस्ट्रेलियाई प्रशंसक को अपना प्लेयर ऑफ द मैच देकर उसका दिन बना दिया।"
David Warner made this young Australia fan's day by giving him his Player of the Match award after the game 🏆
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 12, 2019
Wonderful gesture 👏 #SpiritOfCricket#CWC19 pic.twitter.com/MlvDkuoW4i
इस बारे में जब युवा प्रशंसक से पूछा गया तो उसने कहा, "हम सिर्फ झंडा लहरा रहे थे और वह वहां आए और यह पुरस्कार हमें दिया।" जब प्रशंसक से पूछा गया कि क्या वो वॉर्नर के प्रशंसक हैं तो उन्होंने कहा, "हां, मुझे वो बहुत पसंद हैं। मैं ऑस्ट्रेलिया की जीत से काफी खुश हूं।"
बता दें कि बुधवार को टॉन्टन में खेले गए ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर की शतकीय पारी की मदद से पाकिस्तान को 41 रनों से हरा दिया था। इसके बाद डेविड वॉर्नर को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।